अर्जुन बिजलानी ने खतरों के खिलाड़ी 11 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है और दिव्यांका त्रिपाठी जीत से महज एक कदम पीछे रह गईं।
खतरों के खिलाड़ी 11, जिसका प्रीमियर 17 जुलाई को हुआ था, रविवार रात (26 सितंबर) समाप्त हो गया। कलर्स टीवी के एडवेंचर्स रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 को अपना विनर मिल चुका है। अपने प्रतिस्पर्धी दिव्यांका त्रिपाठी और विशाल आदित्य सिंह को हराते हुए अर्जुन बिजलानी ने खतरों के खिलाड़ी 11की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। दिव्यांका त्रिपाठी पहली रनर अप रहीं।
फिल्म की क्लाइमैक्स की तरह था फाइनल स्टंट
आखरी टास्क में इन तीनो कंटेस्टेंट्स को एक रेस्क्यू मिशन दिया गया। रोहित शेट्टी ने तीनों से कहा कि यह स्टंट एक फिल्म के क्लाइमैक्स की तरह होगा। इस टास्क में उन्हें बोट में बैठकर पानी के बीचो बीच दिए गए मार्क पर जाना था। जब कंटेस्टेंट मार्क पर पहुंचेगा तब चॉपर आएगा। चॉपर के आने के बाद कंटेस्टेंट्स को खुद उनकी बोट को चॉपर से हुक करना था। इस दौरान कंटेस्टेंट को बोट में ही रहना है और चॉपर उनकी बोट को लेकर ऊपर उड़ेगा।
रोहित शेट्टी ने स्टंट को समझाते हुए आगे कहा कि बोट और कंटेस्टेंट को लेकर चॉपर आगे के मार्क की तरफ चला जाएगा। दूसरे मार्क पर कंटेस्टेंट्स को एक जलता हुआ घर दिखेगा। जब चॉपर घर के पास आएगा तब कंटेस्टेंट को बोट की चारों तरफ लगे हुए नेट से उसके नीचे लगी हुई चाबी निकालनी होगी। वो चाबी लेकर आपको हुक करना हैं और पानी में डाइव मारनी है। पानी में डाइव लेकर कंटेस्टेंट्स को स्विमिंग करते हुए जल रहे घर के पास जाना है।
जब कंटेस्टेंट जलते हुए घर के पास पहुंचेंगे तब एक फायर को बुझाने वाला सिलेंडर, जो लॉक्ड है, उसकी चाबी कंटेस्टेंट के पास होगी, जो उन्होंने बोट के नीचे से निकाली थी। कंटेस्टेंट को उस सिलेंडर से आग बुझाते हुए दरवाजा तोड़कर अंदर जाना है और फिर उन्हें अंदर रखे हुए पुतले को लेकर छत के ऊपर तक जाना है। कंटेस्टेंट्स के ऊपर आने के बाद चॉपर उनके पास आएगा, तब खिलाड़ी को पुतले को अंदर डालकर खुद चॉपर में आना हैं और तीसरे मार्क पर आकर जंप करना है।