खतरों के खिलाड़ी सीजन- 11 के शनिवार को प्रसारित हुए एपिसोड में शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने बड़ा एलान किया। रोहित ने बताया कि इस हफ्ते सभी कंटेस्टेंट्स को सीधे फिनाले वीक में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। यही नहीं रोहित ने यह भी कहा इस हफ्ते शो से किसी को भी बाहर नहीं किया जाएगा। हालांकि, इस फैसले में ट्विस्ट लाते हुए होस्ट ने बताया कि 8 प्रतिभागियो में से सिर्फ 6 ही टिकट टू फिलाने की दौड़ में शामिल होंगे, जबकि 2 कंटेस्टेंट इस रेस बाहर हो जाएंगे।
इसी क्रम में सबसे पहले राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह, सना मकबूल और दिव्यांका त्रिपाठी को एक टास्क दिया गया। इस टास्क के तहत प्रतिभागी को जमीन से दूर ऊंचाई पर एक लगे एक जाल की तरफ फेका गया। उन्हें अपने हाथों से जाल को पकड़ कर उसमें लगे हुए फ्लैग्स निकालने थे। इस टास्क में सबसे पहले विशाल और राहुल के बीच मुकाबला हुआ। लेकिन इस मुकाबले में राहुल के हाथों से जवाब दिया और उन्हें टास्क बीच में छोड़ना पड़ा।