सोनी टीवी ने जारी किया शो का प्रोमो-
सोनी टीवी की तरफ से शो का प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें शुरुआत एक मध्यमवर्गीय परिवार के पति-पत्नी से होती है। पति अपनी पत्नी से कहता है कि 'ऐ शांता, देखन वह सुबह जल्दी आएगी जब हम तुम्हारे लिए इमारत बनाएंगी और हमारे बच्चे विदेशी यूनिवर्सिटी में पढ़ने जाएंगे और हम लोग स्विट्जरलैंड घूमने जाएंगे'। ये सुनते ही पत्नी कहती है चल झूठे। इसके बाद प्रोमो में टाइम लैप्स दिखाया गया है और दोनों पति-पत्नी बूढ़े हो चुके हैं। इस समय भी पति यही सपना देख रहा है कि वह अपने बच्चों को विदेशी यूनिवर्सिटी में पढ़ाएगा और पत्नी के साथ स्विट्जरलैंड घूमने जाएगा।
अमिताभ बच्चन ने बताई रजिस्ट्रेशन की तारीख-
पति-पत्नी की इस बातचीत के बाद अमिताभ बच्चन की आवाज आती है और वह कहते हैं कि सपने देखकर खुश मत हो जाइए इन्हों पूरा भी कर लीजिए। बिग-बी कहते हैं इस शो में रजिस्टर करना है तो तैयार हो जाइए 9 अप्रैल के लिए और सवालों को सही जवाब देकर खेलें अमिताभ बच्चन के साथ ये गेम शो। सोनी टीवी की तरफ से जारी किए गए इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा गया है-9 अप्रैल रात 9 बजे से हमारे सामने के साथ होगा शुरू रजिस्ट्रेशन और आपके अपने सपनों को पूरा करने का सफर, केवल सोनी टीवी पर।