फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV: सुमोना चक्रवर्ती ने छोड़ा कपिल शर्मा शो? एक्ट्रेस ने सामने आकर बताई पूरी सच्चाई

Sat, 02 Apr 2022 10:17 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
द कपिल शर्मा शो में सुमोना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कपिल शर्मा शो पिछले कई दिनों से चर्चा में बना हुआ है। पहले जहां शो के ऑफ एयर की खबरें थीं तो वहीं बीते गुरुवार को खबर सामने आई कि सुमोना चक्रवर्ती ने द कपिल शर्मा शो छोड़ दिया है। अब आखिरकार खुद एक्ट्रेस ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। सुमोना ने आखिरकार अपना नया शो ‘शोनार बंगाल’ के लिए शो छोड़ने की खबरों पर रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
नहीं छोड़ रहीं कपिल का शो
सुमोना ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह ‘द कपिल शर्मा शो’ नहीं छोड़ रही हैं और भविष्य में भी इसे छोड़ने की कोई योजना भी नहीं है। शोनार बंगला शो केवल एक महीने का कमिटमेंट है। ये शो यात्रा को लेकर मेरे पैशन और प्राउड बंगाली होने की इच्छा को पूरा करता है। इसलिए मैं इसका हिस्सा बन रही हूं।
विज्ञापन

सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
सुमोना शुरू से ही कपिल के शो का हिस्सा रही हैं। वह शो सरला गुलाटी की भूमिका निभाती हैं, जो कपिल शर्मा की पड़ोसी हैं, और कहींन कहीं उनसे बहुत प्यार करती है। दूसरी तरफ सुमोना अपने नए शो के जरिए बंगाल की खूबसूरती को एक्सपलोर करने जा रही हैं। यह शो 30 मार्च से आठ बजे जी जेस्ट पर टेलीकास्ट होगा। शो के प्रोमो को सुमोना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया था।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें