फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: कपिल शर्मा ने विक्की कौशल से पूछा कटरीना कैफ से जुड़ा सवाल, तो एक्टर ने छुपाया मुंह

Sat, 09 Oct 2021 07:18 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क

सार

विक्की कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म 'सरदार उधम' के प्रमोशन के लिए 'द कपिल शर्मा' शो में पहुंचे। इस दौरान कपिल शर्मा ने विक्की से कटरीना कैफ से जुड़ा सवाल किया। 
विज्ञापन
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में रहते हैं। अभिनेता का नाम एक्ट्रेस कटरीना कैफ के साथ जोड़ा जाता है। दावा किया जाता है कि, दोनों काफी समय से लोगों की नजरों से छुपकर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ समय पहले तो दोनों की एक तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि, विक्की कौशल ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कटरीना से सगाई कर ली है। हालांकि, बाद में ये दोनों की वो तस्वीर झूठी साबित हुई थी। वहीं, अब विक्की कोशल ने कटरीना कैफ से जुड़े सवाल पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

 
दरअसल, विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सरदार उधम’ के प्रमोशन में बिजी हैं, जो 16 अक्तूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए वह कॉमेडी रियलिटी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे, जहां उन्होंने कपिल शर्मा से फिल्म के बारे में खूब सारी बातें कीं। इस दौरान कपिल शर्मा विक्की कौशल को कटरीना कैफ संग रिश्ते की अफवाह के नाम पर खूब छेड़ते नजर आए, जिसका एक वीडियो शो के मैकर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
 
वीडियो में देखा जा सकता है कि, कपिल विक्की कौशल को एक न्यूज आर्टिकल दिखाते हैं, जिसके बाद वह विक्की से कहते हैं कि, शायद कटरीना के पड़ोसी दोनों को साथ देख लेते होंगे। इसके बाद विक्की कौशल को छेड़ते हुए अर्चना भी कहती हैं कि, हां, लेकिन इस समय कपिल तू इन दोनों के बीच आग लगाता हुआ नजर आ रहा है। अर्चना की बात का जवाब देते हुए कपिल कहते हैं कि, मैं नहीं शो के राइटर्स ऐसी क्लिप दिखाकर दोनों के बीच आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, आगे कपिल अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं कि, विक्की जैसा भाई सबको मिले। इस पर विक्की मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि, ऐसा भाई किसी को ना मिले।
विज्ञापन



 
कटरीना कैफ और विक्की कौशल को अक्सर एक-साथ स्पॉट किया जाता है, जिस वजह से दोनों के रिलेशनशिप की अफवाह सुर्खियों में रहती है। लेकिन दोनों ने इन अफवाहों पर अब तक किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन ने अपने एक इंटरव्यू में बातों ही बातों में दोनों के रिश्ते की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा था कि, उन्हें विक्की कौशल और कटरीना कैफ का रिश्ता सच लगता है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा था कि, क्या मैं ये कहने के बाद मुश्किल में फंसने वाला हूं।
 
विक्की कौशल की फिल्म ‘सरदार उधम’ का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है। यह एक पॉलिटिकल बायोपिक है। वहीं, कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ में बिजी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें