मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में गड़ा इलेक्ट्रॉनिक के मालिक जेठालाल को तो आप बखूबी जानते होंगे। जी हां, वही जो अपने किरदार से लोगों के चेहरे पर हंसी ला देते हैं। जेठालाल का किरदार निभा रहे अभिनेता दिलीप जोशी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने ना सिर्फ टीवी की दुनिया में अपना नाम शीर्ष पर पहुंचाया है बल्कि फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। उनके जेठालाल के किरदार से लोगों को इतना प्यार है कि अगर वो एक दिन भी शो में ना दिखे तो दर्शक सोशल मीडिया पर सवालों की झड़ी लगा देते हैं।
कई बार इन्हें लेकर फेक न्यूज भी सामने आई है। इसके बाद दिलीप ने आगे आकर उन पर समय रहते सफाई दी है। अभी हाल ही में एक बार दिलीप जोशी के लिए अफवाह उड़ी थी कि वह आलीशान बंगले में रहते हैं। उनके इस घर में एक बड़ा सा स्विमिंग पूल है। ऐसे में दिलीप जोशी खुद आगे आकर बयान दिया था और कहा था कि अगर ऐसा है तो जिन लोगों ने यह अफवाह उड़ाई है, वह उन्हें दिखाएं। साल 2018 में दिलीप जोशी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस पर सफाई दी थी।
विज्ञापन
2 of 5
दिलीप जोशी
- फोटो : Twitter
उन्होंने बातचीत के दौरान दिलीप जोशी कहा था कि यह खबरें पूरी तरह से फेक हैं, इसमें रत्तीभर भी सच्चाई नहीं छिपी है। मेरे जो निजी दोस्त हैं, वे भी मानने लगे हैं कि और पूछ रहे हैं कि यह कौन-सा घर है भाई? हमको भी दिखाओ। मैंने बोला- मुझे भी देखना है, अगर कहीं मिले तो। '
साल 2008 में शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में काम करने का मौका मिला और इससे उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बना ली। इस शो के लिए दिलीप जोशी 16 अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं। शो में दर्शकों को अपना फैन बनाए रखने के पीछे सबसे बड़ा हाथ जेठालाल का है। शो की कहानी जेठालाल के ईर्द-गिर्द घूमती है। एक्टिंग के साथ-साथ दिलीप जोशी मिमिक्री के लिए भी बहुत फेमस है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलीप जोशी अपना किरदार निभाने के लिए एक एपिसोड के करीब 1.50 लाख रुपये लेते हैं। एक महीने में दिलीप करीब 25 दिन शूट करते हैं। इस तरह उनकी एक महीने की सैलरी करीब 36 लाख रुपये से ज्यादा है। वह शो में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कलाकार हैं।
अभिनेता दिलीप जोशी की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उनकी पत्नी का नाम जयमाला है। वहीं, एक्टर के दो प्यारे-प्यारे बच्चे हैं बेटे का नाम रित्विक और बेटी का नाम नियति है। एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह जब थिएटर किया करते थे तो उस वक्त उनकी दिलचस्पी एक्टिंग की तरफ ज्यादा होने लगी। उन्होंने इसकी वजह से अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। इस पर उन्होंने मलाल जताते हुए कहा कि काश मैंने पढ़ाई पूरी कर ली होती। लेकिन दर्शकों को इसका जरा भी मलाल नहीं हैं क्योंकि जेठालाल अपने दर्शकों को हंसाने के लिए दिल से अभिनय करते हैं।