फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tina Datta: 'आपका शब्द, आपके व्यक्तित्व को दर्शाता है...,' टीना दत्ता ने ओपन लेकर लिख ट्रोल्स की लगाई क्लास

Wed, 03 May 2023 09:57 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'हम रहें ना रहें हम' सीरियल की एक्ट्रेस टीना दत्ता ने ट्रोल्स के नाम ओपन लेटर लिखा है। साथ ही अपने व्यक्तित्व को लेकर बड़ी बात कहती नजर आई हैं। 
विज्ञापन
टीना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटे पर्दे के शो 'हम रहें ना रहें हम' में नजर आने वालीं एक्ट्रेस टीना दत्ता अपनी पर्सनैलिटी को लेकर अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बन जाती हैं। हालांकि, एक्ट्रेस को सकारात्मक कमेंट के साथ ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है। इसी कड़ी में टीना ने ओपन लेटर लिखकर नेटिजन्स को सबक सिखाया है। साथ ही यह साफ करती नजर आई हैं कि उन्हें नकारात्मक टिप्पणी से कुछ फर्क नहीं पड़ता है। 

ट्रोल्स के नाम टीना दत्ता का लेटर 

टीना दत्ता ट्रोल्स के नाम अपने लेटर में लिखती हैं, 'प्रिय ट्रोल्स, एक ऐसी दुनिया में जहां आप नफरत और नकारात्मकता फैलाने में विश्वास कर सकते हैं, मैं आपको बता दूं कि जितना अधिक आप मुझे नीचे खींचने की कोशिश करेंगे, उतना ही ऊंचा उठने का मेरा उत्साह बढ़ जाएगा। आप बात करते हैं क्योंकि मुझे कुछ सही करना चाहिए। आपको एक टॉकिंग पॉइंट देने के लिए तो करते रहो, कुछ तो लोग कहेंगे, लोगो का काम है कहना।'

विज्ञापन

 

नकारात्मकता से दूर रहती हैं टीना 

टीना दत्ता ने आगे लिखा है, 'मेरे प्यारे ट्रोल्स आप जो कहते हैं वह दर्शाता है कि आप कौन हैं, जिस तरह से मैं इसे हैंडल करती हूं वह मेरी गरिमा को दर्शाता है। मैं जीतूंगी, मैं नहीं बदलती क्योंकि थोड़ी सी भी नकारात्मकता मेरे उत्साह और सकारात्मकता पर हावी नहीं हो सकती।'

Filmy Wrap: महावीर फोगाट ने आमिर से मांगी मदद और दिलजीत दोसांझ की फिल्म पर लगी रोक, पढ़ें फिल्म जगत की खबरें

'हम रहें ना रहें हम' में नजर आ रहीं एक्ट्रेस

टीना दत्ता कॉन्ट्रोवर्सियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' के बाद 'हम रहें ना रहें हम' में नजर आ रही हैं। इसमें उनके अपोजिट जाने-माने एक्टर जय भानुशाली हैं। इसके अलावा टीना सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। साथ ही समय-समय पर पैरेंट्स संग रील्स बनाकर फैंस को विजुअल ट्रीट देती नजर आती हैं। वहीं, टीना को बिग बॉस हाउस के अंदर शालीन भनोट संग अपने रिश्ते को लेकर काफी ट्रोल किया गया था। हालांकि, वक्त बीतने के साथ ही टीना और शालीन ने शो में ही अपने रिश्ते को खत्म कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें