हाल ही में एक पॉडकास्ट में, जब एरिका से पूछा गया कि क्या वह एक 'पढ़ाकू' बच्ची थीं, तो अभिनेत्री ने 'डिस्लेक्सिक' यानी 'डिस्लेक्सिया' नामक एक बीमारी से पीड़ित होने के बारे में बात की। एरिका ने अपनी बीमारी के बारे में खुलासा करते हुए कहा, 'मैं डिस्लेक्सिक हूं। बोर्ड पर जो कुछ भी लिखा होता था, वह डांस करने लगता था। यह अभी भी है कभी-कभी, जब मैं शब्दों को देखती हूं, तो मुझे लगता है कि इसका उच्चारण सही होगा, लेकिन मैं सोचती रहती हूं कि यह सही नहीं लगता।' बता दें, डिस्लेक्सिया एक किस्म का लर्निंग डिसऑर्डर है। डिस्लेक्सिया में बच्चे को शब्दों को पढ़ने में दिक्कत होती है।
Sonu Sood: पंजाब बाढ़ प्रभावितों के लिए सोनू सूद ने शुरू की 'हेल्पलाइन', खास संदेश साझा कर बंधाया ढांढस
एरिका ने आगे कहा, 'मैं एक वर्चुअल लरनर हूं। मैं बहुत अब्सॉर्ब करती हूं। यही वजह है कि मैं ज्यादा नहीं पढ़ती। लेकिन मैं कुछ सुन और देख सकती हूं और सीख भी सकती हूं। मेरा पढ़ाई में ज्यादा मन नहीं था। मैं स्कूल के समय एग्जाम से एक-दो दिन पहले बैठती थी और तभी पढ़ाई करती थी। मैं एक एवरेज स्टूडेंट थी और स्कूल में मेरी रैंक 10वीं होती थी।'
आपको बता दें, एरिका भारत छोड़कर हमेशा-हमेशा के लिए दुबई शिफ्ट हो गई हैं। अभिनेत्री काम के लिए कभी-कभी भारत आती हैं। उन्होंने अपनी खुद की प्रोडक्शन और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी भी खोली है, ताकि वह उस तरह का काम कर सकें जो वह करना चाहती हैं। गौरतलब है, उन्हें आखिरी बार एक शॉर्ट हॉरर फिल्म में देखा गया था, जिसके लिए वह भारत आई थीं। एरिका को 'कसौटी जिंदगी की 2', 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' के लिए जाना जाता है।
Barbie: 'कुमकुम' के बाद 'बार्बी' पर जमकर भड़के टीवी अभिनेता जय भानुशाली, फिल्म को बताया 'बवासीर'