सिंगर और बिगबॉस 14 के फर्स्ट रनरअप रहे राहुल वैद्य आजकल अपनी पत्नी दिशा परमार के साथ मालदीव में हनीमून को काफी इन्जॉय किया। इस दौरान उन्होंने अपनी ट्रिप की एक से एक शानदार फोटो भी शेयर कीं। दोनों अब अपने हनीमून से वापस आ चुके हैं, लेकिन अब उन्हें एक बात की चिंता सता रही है। दरअसल मालदीव में छुट्टियों के दौरान दिशा परमान ने काफी धूप में इन्जॉय किया। इसके चलते उन्हें टैनिंग हो गई है। इसी टैनिंग की तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। पीले रंग की ड्रेस में दिशा काफी खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन टैनिंग ने उनकी चिंता बढ़ा दी है।
ट्रिप पर दोनों ने खूब इन्जॉय किया
अपनी मालदीव की ट्रिप के दौरान राहुल वैद्य और दिशा ने खूब इन्जॉय किया। इस दौरान दोनों ने अपनी अपनी खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया। दोनों एक से एक खूबसूरत ड्रेस में काफी अच्छे लग रहे थे। अपनी ट्रिप पर उन्होंने स्कूबा डाइविंग की और रोमांटिक डिनर डेट रहे।
बिगबॉस से निकलने के बाद की शादी
राहुल वैद्य ने दिशा परमार को शादी के लिए प्रपोज बिगबॉस 14 में किया था। इसके बाद उन्होंने बाहर आकर 16 जुलाई 2021 में शादी की थी। अब दोनों अपने हनीमून को इन्जॉय करने मालदीव गए जहां उन्होंने काफी इन्जॉय किया।