फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devoleena Bhattacharjee: देवोलीना की शादी में नहीं थी भाई की रजामंदी? वायरल पोस्ट में रिश्ते से दिखे नाखुश

Sat, 17 Dec 2022 11:37 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया यूजर्स देवोलीना बनर्जी की शादी को लव-जिहाद के अंतर्गत ला रहे है और श्रद्धा वाल्कर के केस से जोड़ रहे हैं, वहीं अब अभिनेत्री के भाई अंदीप भट्टाचार्जी ने भी उनकी शादी को लेकर अपना रिएक्शन साझा किया है।  
विज्ञापन
देवोेलीना भट्टाचार्जी अपने पति और भाई के साथ - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी इंडस्ट्री की गोपी बहू इस समय अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शाहनवाज शेख से शादी करने को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। गुपचुप कोर्ट मैरिज करने के बाद अभिनेत्री ने अपने दूल्हे के नाम और चेहरे का खुलासा किया था, जिसने सबको चौंका दिया है। जहां सोशल मीडिया यूजर्स देवोलीना बनर्जी की शादी को लव-जिहाद के अंतर्गत ला रहे है और श्रद्धा वाल्कर के केस से जोड़ रहे हैं, वहीं अब अभिनेत्री के भाई अंदीप भट्टाचार्जी ने भी उनकी शादी को लेकर अपना रिएक्शन साझा किया है।  

विज्ञापन

'साथ निभाना साथिया' फेम एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख से धर्म की दीवार तोड़कर शादी की है। अभिनेत्री की शादी ने सभी को चौंका दिया है। फैंस अभिनेत्री के पोस्ट पर कमेंट कर जहां अपनी हैरानी जता रहें हैं, वहीं इस बीच अब देवोलीना के भाई अंदीप भट्टाचार्जी का सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे साफ पता लग रहा है कि वह अपनी बहन की शादी से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। दरअसल, अंदीप ने देवोलीना की शादी के बाद एक पोस्ट साझा किया है, जिसे देख लोग कयास लगा रहे हैं कि वह अभिनेत्री से नाराज हैं।
Pathaan: पठान पर बवाल के बीच SRK का पुराना वीडियो वायरल, कहा था- इतना हल्का नहीं कि बायकॉट की हवा से हिल जाऊं

अंदीप ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें लिखा है, 'सेल्फ ऑब्सेस्ड लोग सिर्फ उसी के बारे में सोचते हैं, जो इस समय उन्हें अच्छा लगता है। उनके दिल में किसी और के लिए कोई सम्मान या संबद्ध नहीं होता है और फिर उन्हें आश्चर्य होता है कि उनके रिश्ते सफल क्यों नहीं होते हैं।' साफ पता लग रहा है कि देवोलीना के भाई इस पोस्ट के जरिए अपनी बहन को फटकार लगा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि ऐसे रिश्ते सफल नहीं होते हैं। 
Vaibhavi Merchant: बिग बी-सल्लू भाई को भी इशारों पर नचा चुकीं वैभवी, जानें कौन हैं बेशर्म रंग की कोरियोग्राफर
विज्ञापन

बता दें, देवोलीना और शाहनवाज की शादी की खूब आलोचना हो रही है। अभिनेत्री को काफी ट्रोल किया जा रहा है। लोग उन्हें ‘लव जिहाद’ पर भाषण देने के साथ ही उनकी तुलना श्रद्धा वालकर से भी कर रहे हैं। लेकिन अभिनेत्री इन पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया था। 
Jannat Zubair: ‘बेशर्म रंग’ पर डांस करके ट्रोल्स के निशाने पर आईं जन्नत जुबैर, लोग बोले- कुछ तो शर्म कर लो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें