अंजना सिंह, रवि गोसाई, चाहत पांडेय , अर्जित तनेजा, वैभवी कपूर
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
शूटिंग के दौरान आए इस लम्हे का जिक्र होने पर चाहत पांडेय कहती हैं, ‘जो किस्मत में लिखा होता है वही होता है। जोड़ी भी ऊपरवाला बनाता है। मैं अपनी बहन को हल्दी लगाने के लिए आई थी। शंभु और बूंदी की शादी हो रही है लेकिन गलती से हल्दी मुझे और शंभू को लग जाती है। मेरे किरदार महुआ को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। नथ उतराई की कुप्रथा के ऊपर यह शो आधारित है।’ वहीं अभिनेत्री अंजना सिंह के मुताबिक, ‘इस शो की कहानी काफी अच्छी और डिफरेंट है। इसी वजह से दर्शक इसे पसन्द कर रहे हैं और हमें भी इस हल्दी सीक्वेंस को शूट करने में खूब मजा आ रहा है।’ इस शो के इस बेहद ट्विस्ट वाले सीन के दौरान धारावाहिक के तमाम कलाकार मौजूद रहे। इस शो में दुर्गा के रोल में हैं प्रतिमा कनन जबकि रवि गोसाई अवतार की भूमिका में नजर आ रहे हैं।