फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: 'टाइम गॉड' टास्क में भिड़े रजत और करण वीर, गर्मागर्मी के बीच हाथापाई तक पहुंची बात

Tue, 17 Dec 2024 10:56 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 'टाइम गॉड' का दावेदार बनने के लिए सभी ने अपनी जी-जान लगा दी है। हालांकि, टास्क के दौरान रजत दलाल एक बार फिर से अपना आपा खोते नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
बिग बॉस 18 प्रोमो - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 18' का खेल दिलचस्प मोड़ ले चुका है। बीते दिन विवियन डीसेना को उनकी पत्नी और रजत दलाल को उनकी मां से रियलिटी चेक मिला। इसके बाद से विवियन वापस से फॉर्म में वापसी करते नजर आए हैं। वहीं, आज घर में टाइम गॉड का टास्क होने वाला है। इसके लिए प्रतियोगियों को दो ग्रुप में बांटा गया है। 'टाइम गॉड' का दावेदार बनने के लिए सभी ने अपनी जी-जान लगा दी है। हालांकि, टास्क के दौरान रजत दलाल एक बार फिर से अपना आपा खोते नजर आने वाले हैं। रजत और करण वीर मेहरा के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई है। शो से जुड़ा प्रोमो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। 

टाइम गॉड बनने के लिए छिड़ी जंग

टास्क का लक्ष्य एक रचनात्मक पेंटिंग बनाना है और मौजूदा टाइम गॉड अविनाश मिश्रा को इम्प्रेस करना है। हालांकि, जैसे ही टास्क शुरू हुआ वैसे ही अराजकता फैल गई। टाइम गॉड की रेस में अपना स्थान सुरक्षित करने के लिए उत्सुक प्रतियोगी भारी जोश के चलते आपस में भिड़ गए।

विज्ञापन


Kriti Sanon: क्या वाकई इस बिजनेसमैन के साथ घर बसाने जा रही हैं कृति? इस वजह से तेज हुई शादी की अफवाह

रजत ने करण पर खोया अपना आप 

'बिग बॉस 18' के टाइम गॉड टास्क में एक नाटकीय मोड़ तब आया जब अधिकांश प्रतियोगियों ने अपने विरोधियों के काम को खराब करने के लिए एक-दूसरे की पेंटिंग पर रंग फेंकना शुरू कर दिया। वहीं, चीजें तब और ज्यादा बिगड़ गईं जब करण वीर मेहरा ने अप्रत्याशित रूप से रजत दलाल को पूल में धक्का दे दिया। पूल से बाहर आते ही रजत अपना आपा खो बैठे और करण वीर मेहरा की ओर तेजी से आगे बढ़े। रजत का गुस्सा देखकर साथी प्रतियोगी हस्तक्षेप करने के लिए दौड़ पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन


Dacoit: 'डकैत' में श्रुति हासन को इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने किया रिप्लेस, पोस्टर से खुली पोल

विवियन की गेम में दमदार वापसी

इस बीच, विवियन डीसेना ने अपनी पत्नी नूरन की सलाह के बाद करण वीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर को नॉमिनेट करने का साहसिक निर्णय लिया। इसके साथ ही उन्होंने करण वीर मेहरा से अपनी दोस्ती के अंत का भी एलान कर दिया।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें