'बिग बॉस 18' के घर से बीती रात एक और प्रतियोगी का सफर खत्म हो गया। ये प्रतियोगी कोई और नहीं बल्कि भाजपा नेता तजिंदर बग्गा हैं। घर से बेघर होने के लिए तजिंदर बग्गा समेत विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, दिग्विजय राठी, चाहत पांडे और एडिन रोज नॉमिनेटेड थे। हालांकि, वोटों की कमी के कारण बग्गा घर से बाहर हो गए। सफर पर गौर फरमाएं तो उन्होंने सलमान खान के जरिए होस्ट किए जाने वाले इस शो में 10 हफ्ते बिताए। वहीं, अब शो से बाहर आने के बाद बग्गा ने एक पोस्ट साझा किया है और सफर के लिए भगवान समेत प्रशंसकों का शुक्रियाअदा करते नजर आए हैं।
तजिंदर बग्गा ने साझा की तस्वीर
तजिंदर बग्गा ने हनुमान मंदिर से अपनी एक तस्वीर साझा की और सफर पर एक नजर डालते हुए कैप्शन में लिखा, '70 दिन पहले मैंने यहां माथा टेककर अपनी यात्रा शुरू की थी। जैसे ही मैं दिल्ली वापस आया, मैंने यहां आकर दर्शन किए।' उन्होंने आगे लिखा, 'घर के अंदर हम (मैं, श्रुतिका, ईशा, चूम, शिल्पा जी) दिन की शुरुआत हनुमान चालीसा और महामृत्युंजय मंत्र से करते थे जिससे हमे रोज एक अलग शक्ति मिलती थी।'