फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: करण वीर मेहरा पर क्यों भड़क गईं चाहत पांडे? बिग बॉस हाउस में करने लगीं तोड़-फोड़

Mon, 06 Jan 2025 10:59 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रियालिटी शो बिग बॉस 18 में माहौल इन दिनों कुछ ठीक नहीं है। प्रतियोगी चाहत पांडे तो काफी गुस्से में नजर आ रही हैं। एक दूसरे प्रतियोगी करण वीर मेहरा के किसी कमेंट पर वह भड़क गईं और घर में तोड़-फोड़ करने लगीं। 

 
विज्ञापन
चाहत पांडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चाहत पांडे रियालिटी शो बिग बॉस 18 की शुरुआत से दर्शकों को पसंद आ रही हैं। वह शो में अपनी बात बिना किसी डर के रखती हैं। हाल ही में चाहत की मां उसने मिलने बिग बॉस हाउस में आईं। उनकी मां ने सलाह दी है कि कुछ प्रतियोगियों से बात ना करे, जिसमें अविनाश शामिल है। इसके बाद अविनाश ने चाहत का ऐसा राज खोला, जिसके बाद से वह नाराज हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss: 'बिग बॉस' की इस हसीना को ऑक्सीजन सपोर्ट पर देख चौंके फैंस, पोस्ट कर बयां किया हाल 

 

विज्ञापन

 

रूमर्ड बॉयफ्रेंड का जिक्र किया 
अविनाश ने चाहत की मां के जाने के बाद शो में बताया कि चाहत का एक रूमर्ड बॉयफ्रेंड है। इस बारे में अब तक चाहत ने बात नहीं की थी। इस बात को लेकर करण वीर मेहरा ने भी चाहत को कुछ कह दिया, जिस पर वह काफी भड़क गईं।


 

 

 

करण वीर मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम @karanveermehra

करण वीर मेहरा ने मारा ताना  
हाल ही में कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो डाला गया, जिसमें करण वीर मेहरा और चाहत पांडे के बीच मनमुटाव नजर आ रहा है। इसकी वजह यही है कि करण वीर ने भी अविनाश की बात का सहारा लेकर कह दिया कि चाहत तुम्हें अपनी कुलीग्स की सालगिरह मानने का समय मिल जाता है। करण का इशारा इस बात के लिए चाहत के रूमर्ड बॉयफ्रेंड की तरफ था। ऐसे में चाहत करण पर गुस्सा होने लगीं।

ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 18: सलमान खान ने शालिनी पासी से पूछा करण वीर मेहरा के खर्राटों को लेकर सवाल, बोलीं- 'वे मेरे बेटे..' 
विज्ञापन

तोड़-फोड़ भी करती दिखीं 
चाहत पांडे करण वीर मेहरा की बात से इतनी नाराज हो गई कि वह टेबल पर रखी चीजें फेंकने लगीं। इस तरह की हरकत करने पर कुछ प्रतियोगियों ने उन्हें रोका भी। आखिर में चाहत ने करण से कहा कि वह उनकी नजरों के सामने से दूर चले जाएं। बिग बॉस 18 में करण वीर मेहरा और चाहत पांडे के बीच पहले अच्छी ट्यूनिंग रही है लेकिन लगता है कि इनके रिश्ते भी खराब होने के कगार पर हैं। करण मेहरा की बात की जाए तो वह शो में सबसे मजबूत प्रतियोगी बताए जा रहे हैं, जो शो जीतने का दम भी रखते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें