फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 17: क्या विक्की ने अंकिता पर की हाथ उठाने की कोशिश? अरुण बोले- यह मैंने क्या देख लिया

Sat, 23 Dec 2023 10:20 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विक्की के व्यवहार से अंकिता भी आवाक रह गईं। उनके इस तरह का रवैया देखकर कमरे के अंदर मौजूद लोग हैरान रह गए। 
विज्ञापन
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 17 में हर दिन लोगों के बीच जमकर लड़ाइयां देखने को मिलती हैं। नवीनतम एपिसोड में  विक्की जैन और अभिषेक कुमार के बीच हुई तीखी बहस के दौरान अंकिता के पति इतना ज्यादा गुस्सा हो गए कि ऐसा लगा कि वे उनको थप्पड़ मारने की कोशिश कर रहे हों।  दरअसल, खाने की चीजों को लेकर अभिषेक और विक्की के बीच तीखी बहस चल रही थी, लेकिन इसी बीच अंकिता लोखंडे दोनों की बातों में हस्तक्षेप करने लगीं, जिससे विक्की बहुत 

ज्यादा चिढ़ गए और अपना हाथ बिस्तर पर पटकते हुए नजर आए।

विज्ञापन

Year Ender 2023: नेटफ्लिक्स के आसमान पर इस साल चमके ये 10 सितारे, के के, जयदीप और तब्बू रहे सबसे आगे

विक्की का गुस्सा देख अरुण रह गए हैरान
विक्की के व्यवहार से अंकिता भी आवाक रह गईं। उनके इस तरह का रवैया देखकर कमरे के अंदर मौजूद लोग हैरान रह गए। विक्की की हरकत देख अरुण कहते नजर आए कि आज ये मैंने क्या देख लिया। हालांकि, विक्की ने दावों का खंडन करते हुए कहा कि वे अंकिता को थप्पड़ मारने की कोशिश नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे बस उनका कंबल छीनने की कोशिश कर रहे थे। अंकिता भी अपने पति का बचाव करती हुई दिखीं। 

लोग कर रहे आलोचना
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर नेटिजन्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। एक ने लिखा, "देखो विकी भैया अपनी ही पत्नी के साथ लोगों से भरे कमरे में कितने आक्रामक हैं।" दूसरे ने कहा, "अंकिता को भी पता था क्या होने वाला था, लेकिन रिश्ते की वजह से अंकिता बिल्कुल चुप रह गईं।" तीसरे व्यक्ति ने टिप्पणी की, "यार अंकिता का स्वाभाविक रिएक्शन बहुत ज्यादा दुखद था.."। इनके अलावा अन्य लोगों ने भी कमेंट के जरिए अपनी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

विक्की-अंकिता के बीच कई बार हो चुकी है तकरार
बता दें कि विक्की और अंकिता के  बीच अकसर बिग बॉस के घर में लड़ाइयां देखने को मिलती हैं। इसी वजह से दोनों की मां इस शो में आकर कपल को समझा चुकी हैं। दोनों के बीच भले ही कितनी भी लड़ाई हो, कुछ ही समय में ये सबकुछ भूलकर सामान्य भी हो जाते हैं। हाल ही में अंकिता ने विक्की से गुस्से में तलाक तक की बात तक कह दी थी। ये क्लिप भी लोगों के बीच जमकर चर्चा का विषय बना था।
Box Office Report: सलार ने पहले दिन की छप्परफाड़ कमाई, डंकी समेत दूसरी फिल्मों का ऐसा रहा हाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें