फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में कंबल में एक साथ दिखे अभिषेक-खानजादी? सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

Sat, 09 Dec 2023 02:35 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि उन्होंने कंबल में किस किया है। वहीं, कुछ इस बात से सहमत नजर नहीं आए। उनका कहना है कि दोनों के बीच वीडियो में काफी गैप दिख रहा है।
विज्ञापन
अभिषेक कुमार, खानजादी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 17 के प्रतियोगी अभिषेक कुमार और खानजादी को अक्सर घर के अंदर लड़ते हुए देखा जाता है। हालांकि, इस बार वे किसी और वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, हाल ही में दोनों को बिग बॉस के घर में एक साथ कंबल में देखा गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Actress: अंडरवर्ल्ड डॉन संग खूब मशहूर हुए इन अभिनेत्रियों के इश्क के चर्चे, प्यार के खातिर बर्बाद किया करियर

सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि उन्होंने कंबल में किस किया है। वहीं, कुछ इस बात से सहमत नजर नहीं आए। उनका कहना है कि दोनों के बीच वीडियो में काफी गैप दिख रहा है, वे सिर्फ बातें कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "अभिषेक ने एक टास्क के दौरान उन्हें बहन बोला था ना।" दूसरे ने कहा, “यार इतनी तो दूरी है इनके बीच और खानजादी के बाल भी इतनी दूर दिख रहे हैं।'' 
Film-Series: असली ठगों की जिंदगी पर बनी हैं ये फिल्में और सीरीज, दिखाई गई सिर चकरा देने वाली घोटालों की कहानी
विज्ञापन

ईशा-समर्थ हो चुके हैं शो में रोमांटिक
बता दें कि इससे पहले ईशा मालविया और समर्थ जुरेल को रोमांटिक होते देखा जा चुका है। दोनों की तस्वीरें और वीडियोज भी कई बार सामने आ चुके हैं। चार दिसंबर को कलर्स टीवी पर प्रसारित और जियोसिनेमा पर स्ट्रीम किए गए एपिसोड में बिग बॉस ने दिल, दिमाग और दम के तीन तीन मकानों को बंद कर दिया था। उनकी ओर से घर के सदस्यों को अपना सामान मकानों से निकालकर मोहल्ले में ले जाने के लिए 20 मिनट का समय दिया। इस प्रक्रिया के दौरान जब बिग बॉस ने आखिरी मिनट में लगातार लाइटें चालू और बंद कीं तो समर्थ और ईशा एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आए थे।
Animal: 'एनिमल' में रेप सीन पर अबरार की तीसरी पत्नी मानसी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं अपनी शादी में कभी...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें