अभिषेक ने ईशा को मारा था थप्पड़?
ईशा मालवीय के बॉयफ्रेंड समर्थ ने जैसे ही 'बिग बॉस 17' के घर में एंट्री ली वैसे ही अभिनेत्री और शो 'उडारियां' में उनके को-स्टार रहे अभिषेक कुमार के चेहरे के हाव-भाव देखने लायक थे। समर्थ की एंट्री से जहां बीबी हाउस में खूब बवाल देखने को मिला था, वहीं बीते दिन ईशा और उन्हें गार्डन में रोमांस करते हुए भी स्पॉट किया गया था। इन सभी के बीच समर्थ जुरेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अभिषेक कुमार पर संगीन आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उन्हें बात करते हुए देखा जा रहा कि कैसे अभिषेक ने ईशा मालवीय का चेहरा जलाने की धमकी दी थी और उन्हें थप्पड़ मारा था।
Fatima Sana Shaikh: शाहरुख खान के साथ काम करना चाहती हैं फातिमा सना शेख, इच्छा जताते हुए कही बड़ी बात
अभिषेक ने दी थी ईशा का चेहरा जलाने की धमकी
वीडियो में समर्थ को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, 'अगर मैं आपको अभिषेक को आक्रामक व्यवहार के उदाहरण बताऊं, तो उन्होंने एक बार एक पार्टी के दौरान ईशा को बहुत जोर से थप्पड़ मारा था। इसकी वजह यह थी कि क्योंकि वह दूसरे लड़कों के साथ डांस कर रही थी और उसकी आंख के नीचे चोट का निशान आ गया था। दूसरा उदाहरण अगर मैं आपको बताऊं, ईशा ने एक बैकलेस तस्वीर अपलोड की, तो उन्होंने उसे धमकी दी थी कि वह इसे हटा दे नहीं तो वह उसे कार से बाहर फेंक देगें। तीसरा, उसके सामने चाय का कप रखा हुआ था, उसने ईशा का चेहरा जलाने की धमकी दी थी।'
समर्थ की एंट्री पर देखने को मिला था ड्रामा
बता दें, समर्थ जुरेल के 'बिग बॉस 17' में एंट्री करने के बाद ईशा मालवीय इस बात से इनकार करती नजर आई थीं कि वे दोनों रिलेशनशिप में हैं। वहीं दूसरी तरफ अभिषेक कुमार को बुरी तरह रोते हुए देखा गया था। बाद में दोनों के बीच तब भी झगड़ा हुआ जब समर्थ ने ईशा को झूठी नंबर एक भी कहा था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि समर्थ की एंट्री के बाद घर में कि तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं और ईशा किसके साथ रहना पसंद करेंगी।
Priyanka Chopra: फिल्म के लिए प्रियंका को देना पड़ा था तीन बार ऑडिशन, बोलीं- अहंकार को कभी आगे नहीं आने दिया