फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samarth Jurel: ईशा मालवीय का चेहरा जलाना चाहते थे अभिषेक कुमार? समर्थ ने बीबी 17 कंटेस्टेंट पर लगाए संगीन आरोप

Mon, 30 Oct 2023 09:05 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ईशा मालवीया के बॉयफ्रेंड समर्थ ने जैसे ही 'बिग बॉस 17' के घर में एंट्री ली वैसे ही अभिनेत्री और शो 'उडारियां' में उनके को-स्टार रहे अभिषेक कुमार के चेहरे के हाव-भाव देखने लायक थे। 
विज्ञापन
समर्थ जुरेल, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 17वां सीजन अपनी शुरुआत से ही सुर्खियों में रहा है। शो में रोज नया बवाल देखने को मिल रहा है। सेलेब्स एक-दूसरे से लड़ने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही हैं, वहीं टीवी के चर्चित कपल्स में भी खूब मतभेद देखने को मिल रहा है। 'बिग बॉस 17' को और मजेदार बनाने के लिए हाल ही में शो में दो वाइल्ड कार्ड्स की एंट्री हुई, जिनमें से एक ईशा मालवीय के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल हैं। उनकी एंट्री से घर में खूब ड्रामा हुआ। अब अभिषेक कुमार के आक्रामक व्यवहार के बारे में बात करते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

अभिषेक ने ईशा को मारा था थप्पड़?
ईशा मालवीय के बॉयफ्रेंड समर्थ ने जैसे ही 'बिग बॉस 17' के घर में एंट्री ली वैसे ही अभिनेत्री और शो 'उडारियां' में उनके को-स्टार रहे अभिषेक कुमार के चेहरे के हाव-भाव देखने लायक थे। समर्थ की एंट्री से जहां बीबी हाउस में खूब बवाल देखने को मिला था, वहीं बीते दिन ईशा और उन्हें गार्डन में रोमांस करते हुए भी स्पॉट किया गया था। इन सभी के बीच समर्थ जुरेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अभिषेक कुमार पर संगीन आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उन्हें बात करते हुए देखा जा रहा कि कैसे अभिषेक ने ईशा मालवीय का चेहरा जलाने की धमकी दी थी और उन्हें थप्पड़ मारा था।
Fatima Sana Shaikh: शाहरुख खान के साथ काम करना चाहती हैं फातिमा सना शेख, इच्छा जताते हुए कही बड़ी बात

अभिषेक ने दी थी ईशा का चेहरा जलाने की धमकी
वीडियो में समर्थ को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, 'अगर मैं आपको अभिषेक को आक्रामक व्यवहार के उदाहरण बताऊं, तो उन्होंने एक बार एक पार्टी के दौरान ईशा को बहुत जोर से थप्पड़ मारा था।  इसकी वजह यह थी कि क्योंकि वह दूसरे लड़कों के साथ डांस कर रही थी और उसकी आंख के नीचे चोट का निशान आ गया था। दूसरा उदाहरण अगर मैं आपको बताऊं, ईशा ने एक बैकलेस तस्वीर अपलोड की, तो उन्होंने उसे धमकी दी थी कि वह इसे हटा दे नहीं तो वह उसे कार से बाहर फेंक देगें। तीसरा, उसके सामने चाय का कप रखा हुआ था, उसने ईशा का चेहरा जलाने की धमकी दी थी।'   
विज्ञापन

समर्थ की एंट्री पर देखने को मिला था ड्रामा
बता दें, समर्थ जुरेल के 'बिग बॉस 17' में एंट्री करने के बाद ईशा मालवीय इस बात से इनकार करती नजर आई थीं कि वे दोनों रिलेशनशिप में हैं। वहीं दूसरी तरफ अभिषेक कुमार को बुरी तरह रोते हुए देखा गया था। बाद में दोनों के बीच तब भी झगड़ा हुआ जब समर्थ ने ईशा को झूठी नंबर एक भी कहा था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि समर्थ की एंट्री के बाद घर में कि तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं और ईशा किसके साथ रहना पसंद करेंगी।
Priyanka Chopra: फिल्म के लिए प्रियंका को देना पड़ा था तीन बार ऑडिशन, बोलीं- अहंकार को कभी आगे नहीं आने दिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें