फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Sushant: ब्रेकअप के बाद दो साल तक अंकिता ने किया था सुशांत का इंतजार, फिर ऐसे बनाई किसी और के लिए जगह

Tue, 14 Nov 2023 11:31 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 17 के एक हालिया एपिसोड के दौरान, अंकिता ने खुलासा किया था कि सुशांत के साथ उनका ब्रेकअप कैसे हुआ था और अब उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने दिवंगत अभिनेता का पूरे दो साल तक इंतजार किया था।
विज्ञापन
अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब-जब अधूरी प्रेम कहानियों का नाम लिया जाएगा, तब-तब अंकिता और सुशांत की लव स्टोरी लोगों की जुबान पर जरूर होगी। इन दिनों 'बिग बॉस 17' में धमाल मचाने की वजह से सुर्खियों में बनी हुईं अंकिता लोखंडे ने बीते दिनों शो में अपने और सुशांत के ब्रेकअप पर खुलकर बात की थी। 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर बनी इस जोड़ी ने साथ ही करियर शुरू कर, साथ ही प्रसिद्धि हासिल की थी। दोनों का रिश्ता करीब सात साल तक चला था, लेकिन फिर एक दिन अचानक ब्रेकअप हो गया था। अब अंकिता ने खुलासा किया है कि ब्रेकअप के बाद करीब दो साल तक उन्होंने सुशांत का इंतजार किया था।

विज्ञापन

ब्रेकअप के बाद दो साल तक अंकिता ने किया इंतजार 
अंकिता ने खुलासा किया कि, 'ढाई साल तक मैं उम्मीद करती रही कि चीजें ठीक हो जाएंगी। लेकिन एक दिन, 31 जनवरी का दिन था... मेरे घर में हम दोनों की बहुत सारी तस्वीरें थीं। उस दिन मैंने फैसला किया और अपनी मां से कहा कि सारी तस्वीरें हटा दो। मैंने कहा कि ऐसा ही होना चाहिए, आपको अपने जीवन में किसी और के आने के लिए जगह बनानी होगी।' अंकिता लोखंडे ने कहा कि उनकी मां ने सारी तस्वीरें हटा दीं और उन्हें फाड़ दिया था। अभिनेत्री उस दिन बहुत रोई थीं। 
Tiger 3 BO Collection Day 2: सोमवार की कमाई की असली पड़ताल, जानिए दूसरे दिन की कमाई के बाद टाइगर की पोजीशन
विज्ञापन


ऐसे हुई विक्की की एंट्री
अंकिता बोलीं, 'मैंने अपनी मां से कहा कि जब तक वह वहां है, कोई और मेरे दिल में नहीं आ पाएगा। मैंने तस्वीरें नहीं हटाईं, मैंने बस अपनी मां को बताया। मैं बस अपने कमरे के अंदर गई और मेरी मां ने तस्वीरें हटा दी थीं। इतना ही नहीं उन्होंने उन्हें फाड़ दिया था। मैं उस दिन बहुत रोई थी। वह हर चीज का अंत था। मैंने इंतजार किया, मैंने सब कुछ किया और छह महीने बाद विक्की मेरी जिंदगी में आया।' बता दें अंकिता और विक्की जैन ने दिसंबर 2021 में शादी की थी।
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: टॉम हिडलस्टन ने की शाहरुख खान की जमकर तारीफ, अभिनेता को बताया 'लोकी' के लिए बिल्कुल उपयुक्त

रातों-रात खत्म हुआ था अंकिता-सुशांत का रिश्ता
बिग बॉस 17 के एक हालिया एपिसोड के दौरान, अंकिता ने खुलासा किया था कि सुशांत के साथ उनका ब्रेकअप कैसे हुआ था। अभिनेत्री के मुताबिक उनका रिश्ता रातों रात खत्म हो गया था। वह बोलीं, 'वह एक दिन अचानक मेरी जिंदगी से चला गया। उसे सफलता मिल रही थी इसलिए लोग उसे बरगलाने की कोशिश कर रहे थे। अभिनेत्री ने एपिसोड के दौरान यह भी बताया था कि सुशांत ने कभी भी उनके साथ हुए ब्रेक-अप के लिए कोई सफाई नहीं दी थी। गौरतलब है सुशांत सिंह राजपूत का जून 2020 में मुंबई में स्थित उनके घर पर निधन हो गया था। अभिनेता ने खुद को फांसी लगा ली थी।
Tiger 3: 'टाइगर 3' की स्क्रीनिंग के दौरान बच्चों में बच्चे बने सलमान खान, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें