फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: शो जीतने के बाद अनडिजर्विंग कहने वालों की स्टैन ने की बोलती बंद, कहा- मुझे फर्क ही नहीं पड़ता

Mon, 13 Feb 2023 01:22 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रैपर एमसी स्टैन की जीत से उनके फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं, तो प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे के फैंस उनकी जीत से खुश नहीं हैं। ऐसे में स्टैन और मेकर्स को ट्रोल किया जा रहा है, जिस पर उन्होंने जवाब दिया है। 
विज्ञापन
एमसी स्टैन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘बिग बॉस 16’ का खिताब एमसी स्टैन ने अपने नाम कर लिया है। बीती रात हुए ग्रैंड फिनाले में अपने दोस्त शिव ठाकरे को मात देकर स्टैन ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। विनर के नाम की घोषणा होने के बाद से ही ट्विटर पर एमसी स्टैन ट्रेंड कर रहा है और यूजर्स अपने-अपने विचार रख रहे हैं। कोई स्टैन के विनर बनने पर आपत्ति जता रहा है और उन्हें अनडिजर्विंग कह रहे हैं, तो कुछ लोग रैपर का सपोर्ट कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना पर एमसी स्टैन ने अपना जवाब दिया है।

विज्ञापन

 
रैपर एमसी स्टैन की जीत से उनके फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं, तो प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे के फैंस उनकी जीत से खुश नहीं हैं। यूजर्स का कहना है कि बिना कुछ किए ही बिग बॉस के मेकर्स ने स्टैन को विनर बना दिया है, जो सही नहीं है। ऐसे में वे स्टैन को अनडिजर्विंग बता रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। अब स्टैन ने खुद को अनडिजर्विंग बताने वालों और ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है।
Bigg Boss 16: स्टैन के विनर बनने पर मचा बवाल, तो हार कर भी जीत गईं प्रियंका, 25 लाख के साथ मिला बड़ा ब्रेक!
विज्ञापन



 
एमसी स्टैन से जब एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'मैं उनकी परवाह नहीं करता हूं ब्रो, मुझे फर्क ही नहीं पड़ता। ज्यादातर फैंस की तरह मैं भी हैरान हूं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मैं डिजर्विंग नहीं हूं। मैं डिजर्विंग भी हूं और ट्रॉफी का हकदार भी।' वहीं, जब शिव ठाकरे को हराने के बारे में पूछा गया तो स्टैन बोले, 'उसका सपना था ब्रो। मुझे उसके लिए बुरा लगा, लेकिन घर में 16 लोगों ने एंट्री ली थी और सभी ट्रॉफी के हकदार थे। शिव मेरा भाई है और मुझे लगता है कि मैं कुछ वोटों से ही जीता होऊंगा। हम चाहते थे कि हम दोनों में से कोई जीते और ऐसा ही हुआ।'
विज्ञापन

Sid-Kiara Reception: सिड-कियारा के रिसेप्शन का इनसाइड वीडियो आया सामने, साले साहब के साथ जमकर नाचे ‘शेरशाह’

बता दें कि 'बिग बॉस 16' के फिनाले में शालीन भनोट, प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और एमसी स्टैन ने अपनी जगह बनाई थी। पांच फाइनलिस्ट में से सबसे पहले शालीन घर से बेघर हुए और फिर अर्चना गौतम भी टॉप तीन की रेस से बाहर हो गईं। शिव, प्रियंका और स्टैन के बीच कांटे की टक्कर हुई और प्रियंका का सफर खत्म हो गया। इसके बाद शिव को मात देकर एमसी स्टैन ने ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया।
Jawan: नयनतारा के बाद 'जवान' में हुई इस साउथ सुपरस्टार की एंट्री, कैमियो रोल में आएंगे नजर 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें