अर्चना यहीं नहीं रुकीं और विकास के पास जाकर उन्हें ध्यान से देखकर खाने की सलाह दे डाली। इस पर श्रीजिता ने भी तंज कसते हुए विकास से कह दिया कि चेक कर लीजिए कि कहीं प्लेट में स्पाइडर या कॉकरोच तो नहीं। श्रीजिता की बात सुन विकास भड़क गए और दोनों की बीच बहस शुरू हो गई। वहीं, शालीन कई बार टीना से बात करने की कोशिश की, लेकिन हर बार दोनों के बीच झगड़े देखने को मिले। इस बीच घर में ब्रेड को लेकर भी घमासान देखने को मिला।
Ranbir Kapoor: पाकिस्तानी फिल्म में काम करने के लिए तैयार हैं रणबीर कपूर! अभिनेता ने खुद बताई वजह
इस एपिसोड में दिलचस्प मोड तब आया जब बिग बॉस ने बताया कि इस हफ्ते घर में तीन कैप्टन होंगे। इसके बाद घरवालों ने तीन कैप्टन चुनने के टास्क शुरू कर दिया। टास्क के दौरान साजिद और निमृत के बीच थोड़ी अनबन भी देखने को मिली। इसके बाद अंकित और निमृत के बीच जमकर बहस देखने को मिली। टास्क के आखिर में सबसे ज्यादा लोगों ने टीना, सुंबुल और सौदर्या को चुना जिसके बाद बिग बॉस ने तीनों को अगले आदेश तक घर का कैप्टन घोषित कर दिया।
Amitabh Bachchan: खत्म होने जा रहा है 'केबीसी 14', ब्लॉग के जरिए अमिताभ बच्चन ने दी जानकारी