फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: सीनियर बन पेड़ा खा रहे हैं साजिद खान? मंडली के दो वफादारों ने निर्माता पर लगाया गंभीर आरोप

Mon, 12 Dec 2022 03:10 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आगामी एपिसोड्स में 'बिग बॉस' हाउस में कैप्टेंसी को लेकर युद्ध होता दिख रहा है। नया कैप्टन चुनने के लिए घर के सदस्यों में भिड़ंत देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
निमृत कौर, साजिद खान, शिव ठाकरे - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 16' में आए दिन किसी न किसी बात पर ग्रह युद्ध देखने को मिलता है। हर दिन शो में नई-नई बातों पर घमासान हो रहे हैं और दोस्त दुश्मन बनते जा रहे हैं। जहां बीते एपिसोड्स में टीना दत्ता की दोबारा एंट्री के बाद अभिनेत्री और शालीन भनोट पर जमकर लड़ाई देखने को मिली, वहीं अब आगामी एपिसोड्स में 'बिग बॉस' हाउस में कैप्टेंसी को लेकर युद्ध होता दिख रहा है। नया कैप्टन चुनने के लिए घर के सदस्यों में भिड़ंत देखने को मिल रही है। सभी अपने-अपने दोस्त को घर का नया राजा बनाना चाहते हैं। लेकिन कंटेस्टेंट्स की लड़ाई में कैप्टंसी एक ऐसे व्यक्ति के हाथ में जाती दिख रही है, जो अभी तक घर में अपने आपको ढंग से सेटल भी नहीं कर पाया है।

विज्ञापन

दरअसल, बिग बॉस के मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो साझा किया है, जिसमें मंडली के दो सदस्य साजिद खान के विरुद्ध होते दिखाई दे रहे हैं। बात यह थी कि कैप्टंसी टास्क के दौरान साजिद प्रियंका चौधरी को घर का नया कप्तान चुनने के लिए कहते हैं। लेकिन साजिद की इस बात पर उनकी मंडली के दो सदस्य निमृत कौर और शिव ठाकरे बिफर जाते हैं। इतना ही नहीं वह साजिद के इस फैसले की जोरों-शोरों पर खिलाफत करते हुए भी दिखते हैं। निमृत तो प्रियंक के मुंह पर उन्हें कहती नजर आ रही हैं कि वह नहीं चाहती की वह कैप्टन बने।  
Urfi Javed: अतरंगी उर्फी ने जब-जब पहने सतरंगी कपड़े, देखकर चकराया लोगों का सिर, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

'बिग बॉस 16' का प्रसारण करने वाले चैनल कलर्स के द्वारा जारी किए गए नए प्रोमो में साजिद को निमृत और शिव से कहते सुना जाता है कि मैं तुम दोनों को टेस्ट कर रहा हूं। लेकिन साजिद के जाने के बाद निमृत, शिव से कहती दिखती हैं, 'यह सीनियर बनकर पेड़ा खा रहे हैं ना... हम बेवकूफ थोड़ी हैं।' सभी लोगों के बीच बिग बॉस के घर में इस समय फूट पड़ती दिखाई दे रही है।  
Ram Gopal Varma: राम गोपाल वर्मा ने कुत्ते से की अपनी तुलना, बोले- मैंने इससे ही सीखा पैर चाटना
विज्ञापन

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इन विवादों के बीच एक ऐसा शख्स घर की कमान संभालेगा, जिसकी खिलाफत बहुत से लोग कर चुके हैं। दरअसल, दावा किया जा रहा है कि घर की नई कैप्टन सुंबुल तौकीर खान होने वाली हैं। अब ऐसा होगा या नहीं यह तो आने वाले एपिसोड में ही पता लगेगा।
Rajnikanth: रजनीकांत के जन्मदिन पर साउथ के दिग्गज सितारों ने थलाइवा को किया विश, कहा- वह हमारे लिए...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें