बीबी हाउस के कैप्टन के लिए अब्दु का चुनाव 'बिग बॉस' ने नहीं बल्कि घर के पूर्व कैप्टन रह चुके कंटेस्टेंट्स ने ऐसा किया है। खबरों के अनुसार अब्दु रोजिक को घर का नया कैप्टन पूर्व कप्तानों द्वारा बनाया गया है क्योंकि अब्दु सबको बहुत पसंद हैं। इतना ही नहीं घर के सभी लोगों को अब्दु पर यकीन भी है कि वह सारी जिम्मेदारियां बखूबी निभा पाएंगे। यह सब होने से पहले बिग बॉस के घर के पुराने कप्तानों को एक टास्क दिया गया था। बिग बॉग को लगता है कि वह सदस्य ही बीबी हाउस का नए कैप्टन को चुन सकता है, जो पहले खुद कैप्टंसी संभाल चुका हो।
Deepika-Ranveer: पति रणवीर सिंह के साथ बोट पर मस्ती करती नजर आईं दीपिका पादुकोण, सामने आया कपल का क्यूट वीडियो
शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें बिग बॉस गौतम विग, निमृत कौर अहलूवालिया और शिव ठाकरे नया कैप्टन चुनने की जिम्मेदारी देते हुए नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो में अब्दु निमृत को मनाते हुए भी दिख रहे हैं कि वह कैप्टन बनने के लिए एकदम परफेक्ट हैं। अब्दु के अलावा कई कंटेस्टेंट हैं, जो अपने-अपने तरीके से पूर्व कप्तानों से कैप्टेंसी की मांग कर रहे थे। इनमें टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा, शालीन का नाम शामिल है। लेकिन इस दौरान गौतम और शालीन में जमकर बहस देखने को मिली।
Bigg Boss 16: अर्चना गौतम के बिग बॉस पर चोरी के आरोप को सुन आगबबूला हुए सलमान, जमकर लगाई एक्ट्रेस की क्लास