अर्चना ने दिया आइडिया
अर्चना गौतम, सौंदर्य से कहती हैं कि वह शालीन भनोट के करीब जाए, जिससे टीना दत्ता जलेगी। अर्चना की इस बात पर सौंदर्य कहती हैं कि बाहर मौजूद गौतम विग पागल हो जाएगा और उसे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा। इस पर अर्चना कहती हैं कि होने दे। लेकिन शो में अगर ऐसा तू करेगी तो दोनों का सच सबके सामने आ जाएगा। अर्चना की इस बात पर सौंदर्य कहती हैं कि अब मैं ऐसे ही करूंगी। वहीं, इस पूरी बातचीत के बाद अर्चना और सौंदर्य लिविंग एरिया में नजर आईं। इस मौके पर शालीन भनोट आते हैं और सौंदर्य के हाथ से खाली कप लेकर जाते हैं। शालीन को ऐसा करते देख अर्चना, सौंदर्य से कहती हैं कि इसे करने दे। तू अभी ध्यान मत दियो।
Anu Aggarwal: 'आशिकी' फिल्म नहीं करना चाहती थीं अनु अग्रवाल, 'देवदास' थी इसकी बड़ी वजह
क्या काम आएगा यह प्लान
बता दें कि बीते एपिसोड में टीना और शालीन के बीच जमकर लड़ाई हुई थी, जिस वजह से शालीन घर जाने की बात भी करने लगे थे। लेकिन इसी बीच टीना, सुंबुल पर चिल्लाती दिखी थीं कि वह शालीन और उन्हें अकेला नहीं छोड़ती हैं। शालीन उनसे प्यार करता है लेकिन फिर भी सुंबुल, शालीन से सेलो टेप की तरह चिपकी रहती हैं। टीना का यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।