प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान शालीन को सुंबुल और टीना में से किसी एक को बचाने के मौका देते हैं, लेकिन इसके लिए शर्त यह थी कि शालीन को 25 लाख का बलिदान करना पड़ेगा। इसके बाद आगे देखा जा सकता है कि सलमान तीन तक गिनती गिनते हैं, लेकिन शालीन कोई भी फैसला नहीं कर पाते हैं। बताते चलें की प्रोमो के आने के पहले से ही टीना के घर से बाहर होने की चर्चा जोरों पर है। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि सुंबुल इस हफ्ते भी सेफ हो जाएंगी और टीना का बिग बॉस का सफर यहीं खत्म हो जाएगा।
दुखद: मराठी लावणी सिंगर सुलोचना चव्हाण का हुआ निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
गौरतलब है कि लंबे समय से बिग बॉस के घर में टीना और शालीन के बीच नजदीकियां देखने को मिल रही थीं। हालांकि दोनों हर बार इसे सिर्फ दोस्ती का नाम देते नजर आए हैं। इस हफ्ते टीना के साथ एमसी स्टैन, सुंबुल और निमृत आहलूवालिया भी नॉमिनेटेड थीं। इसके अलावा शो में अब वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हो चुकी है। मेकर्स ने श्रीजिता डे को एक बार फिर से घर में वापसी कराई है, साथ ही शो में विकास मानकतला की भी बीते दिन शामिल हुए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में दोनों किस तरह अपना गेम खेलते हैं।
Hansal Mehta: ऋषभ पंत के विज्ञापन पर फूटा हंसल मेहता का गुस्सा, 'बेहूदा' और 'अपमानजनक' बताकर की हटाने की मांग