इसके बाद टीना ने सलमान बताया कि वह घर में बहुत ज्यादा अकेलापन महसूस कर रही हैं। इसके बाद सलमान खान टीना को समझाते नजर आए कि जितना आप इस गेम को अकेली खेलेंगी उतना ही ज्यादा आपके जीतने का चांस होगा। इसके बाद सलमान साजिद की क्लास लगाते नजर आए। इस दौरान सलमान ने बताया कि साजिद गेम की बात नहीं करते हैं जबकि निमृत और शिव को इससे दिक्कत होती है। साथ ही सलमान यह भी बताया कि साजिद का झुकाव सुंबुल और अंकित की तरफ ज्यादा हो गया है। एपिसोड के आगे सलमान खान एमसी स्टैन पर भी नाराज दिखे। उन्होंने एमसी से पूछा कि वह घर क्यों जाना चाहते हैं?
Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने शेयर की बचपन की तस्वीर, मां की साड़ी पहन डांस करती नजर आईं एक्ट्रेस
सलमान का जवाब देते हुए स्टैन ने कहा कि वह परिवार और म्यूजिक के लिए बाहर निकलना चाहते हैं। इसके बाद सलमान एसमी को समझाते नजर आए। इसके साथ ही सलमान ने स्टैन को कई सरप्राइज दिए, जिसके बाद उन्होंने घर के बाहर जाने का अपना इरादा बदल दिया। इसके कुछ समय के बाद घर में एक और वाइल्ड कार्ड की विकास मानकतला की एंट्री हुई। एपिसोड के आगे सलमान के विकास से घरवालों के बारे में सच्चाई बताने के लिए कहा। जिस पर विकास ने साजिद को फेक और धोखेबाज का टैग दिया। वहीं टीना को भी फेक का टैग मिला। इसके अलावा विकास अर्चना को भी घोखेबाज बताया। वहीं,उन्होंने शिव और निमृत को भोंदू और सुंबुल को बोरिंग का टैग दिया।
Hetal Dave biopic: पर्दे पर उकेरी जाएगी देश की इकलौती महिला सूमो पहवान की कहानी, ये अभिनेत्री निभाएगी किरदार