शनिवार का वार होने वाला है धमाकेदार
'बिग बॉस 16' में हर शुक्रवार और शनिवार को वीकेंड का वार रखा जाता है, जिसमें शो के होस्ट अभिनेता सलमान खान मस्ती करने के साथ ही कंटेस्टेंट की गलतियों पर लताड़ भी लगाते नजर आते हैं। इस बार के शनिवार का वार के एपिसोड में सलमान खान टीना दत्ता को बुरी तरह फटकार लगाने वाले हैं। दरअसल हाल ही में नए साल के जश्न के दौरान डांस करते समय टीना और शालीन के बीच काफी नजदीकियां देखने को मिली और एपिसोड में देखने में आया था कि कुछ ही देर पहले दोनों एक दूसरे से नाराज थे। इसके अलावा शालीन-टीना हमेशा इस रिश्ते से इंकार करते रहे हैं, अब इसी को लेकर सलमान टीना से सवाल, जवाब करते दिखेंगे। वहीं शालीन टीना दत्ता का पक्ष लेते दिखे।
South Actress: इन साउथ एक्ट्रेस की लव अफेयर की चर्चाओं ने खूब बटोरीं सुर्खियां, जानें लिस्ट में किस-किस का नाम
टीना और शालीन के रिश्ते पर भड़के सलमान खान
सलमान खान टीना दत्ता से कहते हैं , "टीना, तुम कौन सा खेल खेल रही हो और किसके साथ?" जिसके बाद टीना कहती हैं कि "सर मैं ढोंग नहीं कर रही हूं। मैं प्यार में नहीं हूं।" इसके बाद सलमान का पारा काफी हाई दिखाई दिया और वह कहते हैं झगड़ा हो गया और फिर म्यूजिक बजता है और डांस चल रहा है। शालीन के अलावा बाकी और कोई नहीं थे डांस करने के लायक, शालीन के अलावा। वहीं शालीन कहते हैं कि उसके साथ इतने हार्ड मत होइए। इसके अलावा हालिया झगड़े को लेकर अर्चना और एमसी स्टैन भी सलमान की रडार पर आने वाले हैं।