राहुल गांधी ने लोगों से की मुलाकात
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान काम्या पंजाबी ने सफेद रंग का आउटफिट पहना हुआ था, साथ ही गले में सफेद और काले रंग का दुपट्टा लपेटा हुआ था। इसके अलावा उन्होंने काले रंग की जैकेट पहनी थी। राहुल गांधी इस पूरी यात्रा में कड़ाके की सर्दी में महज एक सफेद रंग की टी शर्ट और ग्रे रंग की पैंट में नजर आए हैं। तस्वीरों में राहुल गांधी लोगों के साथ पोज देते हुए, और हाथ हिलाते हुए तो किसी के साथ गले मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Pathaan: दीपिका की भगवा बिकिनी पर चल गई सेंसर बोर्ड की कैंची? इतने बदलाव के बाद मिला U/A सर्टिफिकेट
पोस्ट साझा कर लिखी ये बात
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- उत्तर प्रदेश भारत के महान राजनेताओं की जन्म और कर्मभूमि रही है। समय समय पर इस महान राज्य ने अपनी जागरूकता से देश को नई दिशा दी है। उत्तर प्रदेश के निवासियों से मिलता यह अपार जनसमर्थन इस बात का सबूत है कि राज्य के लोग तैयार हैं, नफरत को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए, महंगाई और बेरोजगारी से लड़ जाने के लिए, भारत को जोड़ कर देश और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की राह बनाने के लिए।
ये भी पढ़े-
इन सितारों ने कीं इतनी शादियां, बन गया रिकॉर्ड!
Rahul Gandhi-Kamya Punjabi
- फोटो : social media
Rahul Gandhi-Kamya Punjabi
- फोटो : social media
2021 में कांग्रेस में शामिल हुई थी काम्या
आपको बता दें कि, काम्या अक्टूबर 2021 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई थी। राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद काम्या ने तहसीन का धन्यवाद किया था, और कहा था कि वह हमेशा से कांग्रेस में शामिल होना चाहती थी।