दरअसल, साजिद खान की एंट्री से लोग वैसे ही भड़के हुए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर साजिद का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह बीबी हाउस में खुद को सबका बाप कहते दिख रहे हैं। इस वीडियो में वह कहते हैं कि ये सब टीवी सीरियल के कलाकार हैं, ये लोग मूल रूप से एक, इनको लगता है ये हमारी दुनिया है। मैं ही बाप हू्ं, इन सब चीज का। हक से नहीं, दिमाग से।' साजिद खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर काम्या पंजाबी ने निर्देशक को फटकार लगाई है। काम्या पंजाबी ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'हमको लगता है, हमको पता है यह हमारी दुनिया है, यह दुनिया हमने बनाई है अपनी मेहनत से अपने पैशन से…और हमारी ऑडियंस हमारे फैंस हमारी ताकत हैं। आप जरूर बाप होंगे लेकिन टीवी के नहीं! यहां पर आप भी सबकी तरह खिलाड़ी हैं।'
यह भी पढ़ें:- Movie Release This Week: इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं ये 25 फिल्में, क्या गॉडफादर और घोस्ट को दे पाएंगी टक्कर
वहीं, देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी साजिद खान पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि साजिद खान पर नौ लड़कियों ने आरोप लगाए हैं। वे सभी कैसे गलत हो सकती हैं। एक बात बताओ... क्या कभी कोई कैमरा लगाकर गालियां देगा? यही वजह है कि महिलाएं ऐसी घटनाओं की शिकायत करने से बचती हैं। लड़की के माता-पिता भी इसी वजह से कतराते हैं कि धोखेबाज को पीड़ित करारा दिया जाएगा। नेशनल टेलीविजन पर ऐसे इंसान को हीरो साबित करने की कोशिश को देखकर मेरा दिल टूट जाता है।
इसके आगे अभिनेत्री ने यह भी कहा कि ऑडियंस को समझ आ रहा होगा कि हाथी के दांत दिखाने के कुछ है और चबाने के कुछ और होते हैं। उनका बर्ताव यही जाहिर करता है कि एक बार झूठ बोलने वाला हमेशा ही झूठा होता है। अब तो यह लग रहा है कि कुछ भी कर लो लेकिन बिग बॉस में सबको एंट्री मिल सकती है। आपकी करतूत को नजरअंदाज कर दिया जाता है।