'बिग बॉस' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें शो के होस्ट सलमान खान सबके बीच एक टास्क करवाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान हिट और फ्लॉप के बारे में सभी को बताते हैं। इस टास्क में दो कंटस्टेंट हिट और फ्लॉप के एरिया में खड़े होते हैं और बाकी सब आ कर अपनी राय रखते हैं। वीडियो में निमरत प्रियंका के चेहरे पर फॉग लगाते हुए उन्हें 'फ्लॉप' कहती हैं। साथ ही वह यह भी बताती हैं कि प्रियंका उन्हें समझ नहीं आती हैं।
यह भी पढ़ें:- Shehnaaz Gill: शहनाज गिल के पिता को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- दीवाली से पहले घर में घुसकर मारेंगे
गौरतलब है कि इस हफ्ते बिग बॉस के एविक्शन की तलवार चार कंटेस्टेंट पर लटकी हुई है, जिसमें साजिद खान,गौतम विग, शिव ठाकुर, एमसी स्टेन का नाम शामिल है। इस हफ्ते इन चारों में से कोई एक कंटेस्टेंट घर से बाहर हो सकता है। अब देखना होगा कि सीजन के पहले हफ्ते ही कौन शो से बाहर होगा।