फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: 'बिग बॉस 16' में खत्म हुआ टीना दत्ता का सफर, फफक कर रो पड़े शालीन भनोट

Sun, 11 Dec 2022 12:03 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सबसे कम वोट मिलने की वजह से शो से टीना बाहर हो गई हैं। इसके बाद वह घर से बाहर चली आईं। टीना के बाहर निकलने के बाद शालीन काफी भावुक नजर आए।
विज्ञापन
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 16 का शनिवार का वार एपिसोड काफी दिलचस्प रहा। शो की शुरुआत में सलमान खान ने घरवालों को टास्क दिया कि उनके हिसाब से कौन इस समय सबसे ज्यादा चल रहा है और कौन नहीं चल रहा? सभी कंटेस्टेंट्स ने बारी-बारी एक दूसरे का नाम लिया। इस टास्क में ज्यादातर लोगों ने अब्दु रोजिक सबसे फेमस कंटेस्टेंट बताया। 

विज्ञापन

Shubhangi Atre: 'भाबी जी घर पर हैं' फेम शुभांगी अत्रे की आंखों का हुआ बुरा हाल, बोलीं- तीन दिन के बाद भी...

70वें एपिसोड में शहनाज गिल भी नजर आईं। शो पर वह एमसी स्क्वायर के साथ अपने गाने को प्रमोट करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने दबंग खान के साथ जमकर मस्ती भी की। वहीं, एमसी स्क्वायर ने स्टेज पर रैप करते नजर आए। इसके बाद एलिमिनेशन की बारी आई जिसमें सलमान ने बताया कि एमसी स्टैन इस हफ्ते भी सेफ हैं। इसके बाद सलमान ने सभी को जानकारी दी कि इस हफ्ते सुंबुल और टीना को सबसे कम वोट मिले हैं। शो में आगे सलमान ने शालीन को टीना और सुंबुल की किस्मत का फैसला करने को कहा। 
Shriya Saran: बेटी को छोड़ 'दृश्यम' की शूटिंग पर जाती थीं श्रिया सरन, बोलीं मिस कर दिया बेहद खास मूमेंट
विज्ञापन

सलमान ने उन्हें ऑफर दिया कि 25 लाख की इनामी राशि को गंवाकर वह किसी एक को बचा सकते हैं। इसके बाद शालीन ने किसी को भी नहीं बचाया। बाद में, सलमान ने एलान किया कि सबसे कम वोट मिलने की वजह से आज टीना बाहर हो गई हैं। इसके बाद टीना घर से बाहर चली आईं। टीना के बाहर निकलने के बाद शालीन काफी भावुक नजर आए। वह प्रियंका से बात करते हुए अपने आंसुओं पर काबू नहीं पा सके और फफक कर रो पड़े। वह देर रात तक टीना का इंतजार करते रहे। शो में वह दरवाजे के पास टीना को देखने की कोशिश करते भी नजर आए।
Milind Soman Trolled: बर्तन धोने के लिक्विड का विज्ञापन करना मिलिंद सोमन को पड़ा भारी, बुरी तरह हो रहे ट्रोल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें