शो में गरबा नाइट्स की शुरुआत निया शर्मा और राहुल वैद्य के नए गाने के साथ हुई। शो में पहुंचे निया और राहुल ने कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर डांडिया किया। इसके बाद शो में तड़का लगाने आईं सिंगर आस्था गिल। आस्था इस दौरान आकासा के साथ गाए अपने मशहूर गाने नागिन पर थिरकती नजर आईं।
इसके बाद शो में ध्वनि भानुशाली और फिर मीट ब्रदर्स और खुशबू ने अपने गाने से चार चांद लगा दिए। घर पहुंचे सभी कलाकारों के साथ घर वालों ने खूब मस्ती और एंजॉय किया। इतना ही नहीं दौरान सभी घर वाले इन गानों पर थिकरते भी नजर आए।
वहीं, आज के एपिसोड में दर्शकों को पहला एलिमिनेशन देखने को मिला। शो के पहले ही हफ्ते में एक कंटेस्टेंट घर से बाहर भी हो गए हैं। दरअसल, इस हफ्ते साहिल श्रॉफ घर से बेघर हो गए। साहिल का नाम अनाउंस करते हुए सलमान ने बताया कि सबसे कम वोटों के चलते साहिल को शो से बाहर होना पड़ा।