फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर डांसर चैप्टर 4 फिनाले: फ्लोरिना गोगोई ने अपने नाम किया ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ का खिताब

Sat, 09 Oct 2021 11:47 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुपर डांसर चैप्टर 4 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सोनी चैनल के मशहूर डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 के विजेता का आज यानी शनिवार एलान कर दिया गया। इस शो की ट्रॉफी फ्लोरिना गोगोई ने अपने नाम की। फ्लोरिना ने ट्रॉफी के साथ ही 15 लाख रुपये का इनाम हासिल किया। इसके अलावा उनके सुपर गुरु को पांच लाख रुपये इनाम में दिए गए। वहीं, शो में पांचवें स्थान पर ईशा, चौथे पर नीरजा और तीसरे पर संचित रहे। जबकि शो के रनरअप पृथ्वीराज बनें।

मार्च के अंत में शुरू हुए इस शो में शिल्पा शेट्टी गीता कपूर और अनुराग बसु बतौर जज नजर आए। शो में टॉप 12 में से सिर्फ पांच कंटेस्टेंट टॉप 5 में अपनी जगह बना पाए थे। शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट्स में फ्लोरिना गोगोई (जोरहाट, असम), ईशा मिश्रा (नई दिल्ली) , संचित चन्ना (पंजाब), पृथ्वीराज (बेलगाम, कर्नाटक), नीरजा (होशंगाबाद, एमपी) शामिल थे।

 

विज्ञापन

सुपर डांसर चैप्टर 4 - फोटो : सोशल मीडिया
शो के दौरान फ्लोरिना ने मंच पर आकर डांस करने से पहले उनके परिवार ने अपना लोक नृत्य किया। इसके बाद फ्लोरिना ने अपने सुपर गुरु तुषार शेट्टी के साथ शानदार डांस परफॉर्मेंस दिया। वहीं, बादशाह मंच पर फ्लोरिना के लिए एक सरप्राइज ले आए। फ्लोरिना की परफॉर्मेंस देख बादशाह ने कहा कि फ्लोरिना जब भी कोई लाइव शो करेंगी तो वह इसे देखने जरूर जाएंगे।

 
विज्ञापन

सुपर डांसर चैप्टर 4 - फोटो : सोशल मीडिया
शो के फिनाले में शानदार डांस परफॉर्मेंसेस ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। शो के दौरान मनीष पॉल अपने नए डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर को प्रमोट करने सुपर डांसर चैप्टर 4 के मंच पर पहुंचे। इस दौरान वह शो के कुछ प्रतियोगियों के साथ आए, जिन्होंने सुपर डांसर 4 के फिनाले में परफॉर्म किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें