फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 15: 'सल्लू' ही होस्ट करेंगे 15वां सीजन, इस बार घर में हो सकती है एक ट्रांसजेंडर की एंट्री

Fri, 11 Jun 2021 06:22 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • टीवी के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस अपने आने वाले सीजन को लेकर काफी सुर्खियों में हैं।
  • बीते दिनों रिया चक्रवर्ती समेत कई सितारों का नाम सामने आया था जो नए सीजन में शो का हिस्सा बन सकते हैं।
  • इसी बीच ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा का नाम भी सामने आया है।
विज्ञापन
सलमान खान, ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटे पर्दे के मशहूर विवादित रियलिटी शो बिग बॉस को लेकर इन दिनों कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। खासतौर पर बिग बॉस के अगले सीजन के प्रतियोगी को लेकर खूब कयास लगाए जा रहे हैं। बिग बॉस फैंस यह जानने के लिए बेकरार हैं कि नए सीजन (Bigg Boss 15) में कौन-कौन प्रतियोगी भाग लेंगे। आए दिन किसी ना किसी सितारे का नाम इस शो से जुड़ ही रहा है। अब तक टीवी से जुड़े तमाम सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। जिनमें दिशा वकानी, दिव्यांका त्रिपाठी, निया शर्मा, पार्थ समथान और राहुल वैद्य की गर्लफ्रेंड दिशा परमार समेत कई सिलेब्रिटीज के नाम शामिल हैं। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि अब ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी की मेंबर पूजा शर्मा भी इस शो का हिस्सा बन सकती हैं। बीते दिनों पूजा शर्मा को बिग बॉस के 15वें सीजन के लिए अप्रोच किया गया था। मेकर्स ‘बिग बॉस 15’ को हिट बनाने के लिए पूरी तैयारी करने में लगे हैं। 

विज्ञापन


ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा सलमान खान के इस शो में आने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूजा शर्मा से जुड़े एक सूत्र ने बयान दिया है कि वो भी बिग बॉस 15 में नजर आ सकती हैं। खबरें यह भी सामने आ रही हैं कि पूजा शर्मा शो में बतौर कॉमनर नजर आ सकती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान पूजा से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ‘पूजा शर्मा को बिग बॉस 15 के लिए अप्रोच किया गया है लेकिन अभी उनका नाम फाइनल नहीं हुआ है। मेकर्स उन्हें बतौर कॉमनर इस शो में लाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।’

विज्ञापन

ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे शुरु हुआ पूजा शर्मा का सफर
पूजा शर्मा (Pooja Sharma) का ड्रेसिंग स्टाइल लोगों को बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा से प्रेरित लगता है। लोगों को पूजा शर्मा का लुक बेहद ही पसंद आता है। एक समय था जब पूजा शर्मा लोकल ट्रेन में वीडियोज बनाया करती थीं और आज सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 200k से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 

हाल ही में पूजा शर्मा टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के घर गई थीं। इस दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। अंकिता लोखंडे पूजा को काफी मानती हैं और उनका आशीर्वाद लेकर खुद को सौभाग्यवान मानती हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें