मोहसिन खान और शिवांगी जोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक वेबसाइट ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि टीवी धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मुख्य कलाकार मोहसिन खान और शिवांगी को बिग बॉस का ऑफर मिला है। दोनों ही कलाकारों की एक काफी लंबी चौड़ी फैन लिस्ट है। इसी वजह से शो के मेकर्स इन्हें साइन करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों एक्टर्स को शो का हिस्सा बनने के लिए 4 करोड़ रुपये ऑफर किए गए हैं, जो शो के लिए बड़ी राशि है।
मोहसिन खान और शिवांगी जोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल मेकर्स और मोहसिन-शिवांगी के बीच इसे लेकर चर्चा जारी है। वहीं सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इसी महीने बंद होने वाला है। बिग बॉस 15, 2 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। शो में हिस्सा लेने वाले सभी कंटेस्टेंट्स को जल्द ही कोविड- 19 गाइडलाइन के तहत क्वारैंटाइन किया जाने वाला है।
इससे पहले आई खबरों के मुताबिक शो में हिस्सा लेने के लिए करण कुंद्रा, रोनित रॉय, डोनल बिष्ट, अमित टंडन, अविका गौर, अफसाना खान, नेहा मारदा, सिंबा नागपाल, निधी भानुषाली, बरखा बिष्ट, मीरा देओस्थले, साहिल उप्पल जैसे कई कलाकारों के नाम सामने आ रहे हैं।