बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले आज यानी 30 जनवरी को होने वाला है। फैंस ये जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि बिग बॉस के 15वें सीजन का विनर कौन होगा? शो के होस्ट सलमान खान किसके नाम बिग बॉस 15 के विनर का ताज सजाएंगे? बता दें कि ट्रॉफी की रेस में शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल फाइनलिस्ट हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कब और कैसे ग्रैंड फिनाले काे लाइव देख सकते हैं।