फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Munawar Faruqui: हुक्का पार्लर में रेड के बाद हिरासत में लिए गए मुनव्वर फारूकी, पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा

Wed, 27 Mar 2024 08:32 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मुनव्वर फारुकी एक प्रमुख भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन और रैपर हैं। बीती रात दक्षिण मुंबई के फोर्ट में एक हुक्का पार्लर में पुलिस की छापेमारी के दौरान  हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के एक समूह में वे शामिल थे।
विज्ञापन
मुनव्वर फारूकी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी और 13 अन्य को कल रात फोर्ट इलाके में हुक्का बार में छापेमारी के मामले में हिरासत में लिया गया। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

Rudranil Ghosh: टिकट न मिलने पर खफा अभिनेता रुद्रनील घोष? भाजपा के 60 से अधिक व्हॉट्सएप ग्रुप से हुए बाहर
 

पूछताछ के बाद रिहा हुए मुनव्वर 
मुनव्वर फारुकी एक प्रमुख भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन और रैपर हैं। बीती रात दक्षिण मुंबई के फोर्ट में एक हुक्का पार्लर में पुलिस की छापेमारी के दौरान  हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के एक समूह में वे शामिल थे। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई थी। अधिकारियों ने हर्बल की आड़ में तंबाकू आधारित हुक्का पीने का संदेह में मुनव्वर  फारुकी सहित एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया था। हालांकि, बाद में उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

पुलिस ने कही यह बात
एक अधिकारी ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "हमारी टीम को हर्बल की आड़ में तंबाकू के इस्तेमाल की जानकारी  मिली थी जिसके बाद हुक्का बार पर छापा मारा गया था। हमने इस्तेमाल किए गए पदार्थों की प्रकृति का निर्धारण करने के लिए विशेषज्ञों को बुलाया था। हिरासत में लिए गए लोगों में फारुकी भी शामिल थे।" 
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक फिलहाल सभी को रिहा कर दिया गया है। हाल ही में मुनव्वर फारूकी ने बिग बॉस सीजन 17 जीता है। इस शो को जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता में और अधिक इजाफा देखने को मिला है। 
TGIKS: 'शो के सेट पर नहीं होती नकारात्मकता', द ग्रेट इंडियन कपिल शो से पहले अर्चना ने की कॉमेडियन की तारीफ
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें