बिग बॉस सीजन 17 को 104 दिन के लंबे इंतजार के बाद विजेता मिल गया। मुनव्वर फारूकी ने सबको पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की। 28 जनवरी को हुए ग्रैंड फिनाले में सबसे ज्यादा वोट अपने नाम कर उन्होंने विजेता की ट्रॉफी पर कब्जा किया। सलमान खान ने इस इवेंट को होस्ट किया। टॉप दो में मुनव्वर, और अभिषेक के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में जीत मुनव्वर के हाथ लगी। शो के खत्म होने के बाद लोगों के मन मेंं एक सवाल है कि विजेता को शो के मेकर्स की तरफ से क्या-क्या मिला? आइए जानते हैं...