फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP Week 6: जाते-जाते टीआरपी लिस्ट का मौसम बिगाड़ गया 'बिग बॉस 16', कोई नहीं छीन पाया 'अनुपमा' की गद्दी

Thu, 16 Feb 2023 02:06 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टॉप 5 शोज में से कई सीरियल्स की रेटिंग में गिरावट देखने को मिली है, वहीं एक शो ऐसा है जिसने एक लंबी छलांग मारी है। टॉप 10 सीरियल्स में भी काफी बदलाव देखने को मिल है।
विज्ञापन
सलमान खान, अनुपमा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रॉडकास्ट रिसर्च काउंसिल यानी बार्क ने छठवें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग जारी कर दी है। इस बार जारी हुई लिस्ट में उलटफेर देखने को मिला है। टॉप 5 शोज में से कई सीरियल्स की रेटिंग में गिरावट देखने को मिली है, वहीं एक शो ऐसा है जिसने एक लंबी छलांग मारी है। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते कौन सा सीरियल किस पोजिशन पर रहा है...

विज्ञापन

अनुपमा - फोटो : social media
अनुपमा
टीआरपी चार्ट में इस बार भी 'अनुपमा' नंबर वन पर बना हुआ है। दर्शकों के लिए शो की कहानी काफी दिलचस्प होती जा रही है। जहां एक तरफ अनु और अनुज की जिंदगी पर माया नाम का खतरा मंडरा रहा है, वहीं दूसरी तरफ तोषू को आए पैरालाइसिस के अटैक के बाद शाह परिवार में नया तूफान आ गया है। इस समय के ट्रैक में अनुपमा को फिर दोनों परिवारों के बीच फंसा दिखाया जा रहा है। यह वजह है कि इसे दर्शकों का प्यार मिल रहा है। 'अमुपमा' इस हफ्ते भी 2.8 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है।

गुम है किसी के प्यार में - फोटो : Social Media
गुम है किसी के प्यार में
‘गुम है किसी के प्यार में' में मेकर्स एक बार फिर सई, पाखी और विराट को एक ही छत के नीचे लाने की तैयारी कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में इस शो की रेटिंग में थोड़ा सुधार देखा जाएगा। लेकिन फिलहाल यह शो दूसरे स्थान पर बरकरार है। हालांकि, पिछले हफ्ते से इस बार शो की रेटिंग में गिरावट दर्ज की गई है। 'गुम है किसी के प्यार में' इस बार 2.6 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।

इमली - फोटो : Social Media
इमली
'इमली' को इस एक पायदान का फायदा हुआ है। जहां यह शो पिछले हफ्ते चौथे नंबर पर था, वहीं इस बार यह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'  तीसरे स्थान पर आ गया है। इस हफ्ते शो ने दर्शकों का मनोरंजन किया और यह पिछले हफ्ते से बेहतर प्रदर्शन कर तीसरे नंबर पर आ गया। शो में इमली के सामने आते चीनी के सच को देख दर्शकों की दिलचस्पी शो में बढ़ गई है। लिस्ट में 2.3 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन के साथ टॉप 3 में जगह बनाने में कामयाब रहा है।
Inder Sen Johar: करण जौहर के ताऊ ने बेनजीर को दिया था फिल्म का ऑफर, एक बार भाई की वजह से काटनी पड़ी थी जेल!

ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : Social Media
ये रिश्ता क्या कहलाता है
इस हफ्ते 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो को मेकर्स को तगड़ा झटका लगा है। इस बार शो की रेटिंग में गिरावट देखने को मिली है। शो पिछले हफ्ते तीसरे पायदान से सीधे चौथे नंबर पर आ गया है। इसका मतलब साफ है कि शो का रीसेंट ट्रैक दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है।

बिग बॉस 16 - फोटो : social media
बिग बॉस 16
टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 16' खत्म होने के साथ ही टीआरपी की लिस्ट में एक लंबी छलांग लगा गया है। जहां अपनी शुरुआत से ही यह शो टॉप 5 की लिस्ट से गायब रहा था, वहीं इस हफ्ते यह इसमें जगह बनाने में कामयाब रहा है। इस हफ्ते सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो ने लिस्ट में अपनी पोजीशन सुधारते हुए पांचवा स्थान हासिल किया है। 'बिग बॉस 16' को  2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं। 
Mahakaleshwar: हप्पू की उलटन-पलटन फेम एक्ट्रेस कामना पाठक पहुंची महाकाल मंदिर, बाबा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

टीआरपी लिस्ट - फोटो : social media
यहां देखें कौन से स्थान पर रहे बाकी शोज: 
  सीरियल का नाम   व्यूअरशिप इम्प्रेशन्स (मिलियन)
6. पंड्या स्टोर 2.1
7. फाल्तू 2.0
8. ये है चाहतें 1.9
9. इंडियन आइडल 1.7
10. भाग्य लक्ष्मी     1.7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें