फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Tejaswi: मार्च में करण की दुल्हनिया बनेंगी तेजस्वी! शूटिंग सेट पर भी शादी कर सकते हैं 'तेजरन'

Thu, 16 Feb 2023 11:37 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तेजस्वी और करण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी के काफी चर्चित कपल हैं। दोनों की प्रेम कहानी बिग बॉस 15 में शुरू हुई थी और वहां से बाहर निकलने के बाद अभी भी दोनों साथ बने हुए हैं। दोनों को अक्सर ही पब्लिक प्लेस पर एकसाथ स्पॉट किया जाता है। कभी वह हाथों में हाथ डाले तो कभी बाइक पर घूमते हुए अक्सर दिखाई पड़ जाते हैं। करण और तेजस्वी की क्यूट सी लव स्टोरी को देखने के बाद फैंस को उनकी शादी का इंतजार है। वहीं इन सेलेब्स ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसके बाद से फैंस उनके मार्च में शादी करने के कयास लगा रहे हैं। 

विज्ञापन

तेजस्वी और करण - फोटो : सोशल मीडिया
करण और तेजस्वी को फैंस तेजरन के नाम से पुकारते हैं। हाल ही में इस कपल ने एक रेडियो चैनल को इंटरव्यू दिया। इस दौरान करण कुंद्रा ने शादी की बात पर कहा, 'मैं तो मार्च में शादी करने को तैयार हूं'। सिर्फ इतना ही नहीं करण ने यह भी बताया कि उनके परिवार वाले भी शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन काम के कमिटमेंट की समस्या है। उन्होंने बताया तेजस्वी ने बिग बॉस खत्म होने के बाद नागिन साइन कर लिया था। अब नागिन खत्म ही नहीं हो रहा है।

इसे भी पढ़ें- Throwback Thursday: जब शुद्ध शाकाहारी पंकज त्रिपाठी को बनना पड़ा 'कसाई', शूटिंग के वक्त हो गई थी हालत खराब

तेजस्वी और करण - फोटो : सोशल मीडिया
करण ने आगे मजाकिया लहजे में कहा, 'इतना सक्सेजफुल सीजन देने की क्या जरुरत थी'। इसके बाद करण तेजस्वी से शादी को लेकर पूछते हैं कि आपके पास कब समय है। इसके बाद जब करण से जब सवाल किया गया कि क्या वो डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं? इसपर करण ने कहा, 'इस टाइम पे तो कही भी हो जाए, फिल्म सिटी में भी करने को तैयार हूं, सेट पर भी करने को तैयार हूं'।  
विज्ञापन

तेजस्वी और करण - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या वह शादी के सवाल पर परेशान नहीं हो जाते हैं? इसपर उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि मैं कभी इस सवाल से परेशान हो सकता हूं। यह एक बहुत ही खूबसूरत एहसास है। आगे उन्होंने कहा कि हमारी लव स्टोरी से काफी लोग जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें