फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Lokhande Birthday: पति विक्की जैन व दोस्तों के साथ अंकिता लोखंडे ने मनाया बर्थडे, पार्टी में सोती दिखीं एक्ट्रेस

Sun, 19 Dec 2021 09:20 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान एक्ट्रेस की कुछ वीडियो सामने आई हैं, जिसमें वह अपना बर्थडे केक काटती दिख रही हैं। 
विज्ञापन
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में बनी हुई हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने विक्की जैन संग ग्रैंड अंदाज में शादी रचाई, जिसमें टीवी जगह के कई जाने माने सितारे नजर आए। अंकिता विक्की के साथ अपनी मैरिड लाइफ शुरू कर चुकी हैं और अब अंकिता ने शादी के बाद पहली बार अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। आज यानी 19 दिसंबर को अंकिता अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं और इस खास दिन की शुरुआत अंकिता ने अपने पति विक्की जैन और कुछ दोस्तों के साथ की। अंकिता ने अपने पति विक्की और कुछ दोस्तों के साथ रात 12 बजे अपना बर्थडे केक काटा, जिसकी तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आ गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अंकिता लोखंडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर कुछ तस्वीरें व वीडियोज शेयर कीं, जिसमें वह अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती दिखाई दे रही हैं। वीडियोज में देखा जा सकता है कि अंकिता खुशी से अपने पति और दोस्तों के बीच अपना बर्थडे केक काट रही हैं और फिर वह सबको एक-एक करके केक खिलाती हैं। इसके बाद सभी मिलकर खूब सारा डांस करते हैं। इसके अलावा, अंकिता का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने बर्थडे सेलिब्रेशन में सोती दिख रही हैं। इस वीडियो में उनके दोस्त उनका मजाक उड़ाते दिख रहे हैं।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, विक्की जैन ने अंकिता लोखंडे को रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अंकिता संग एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें अंकिता और विक्की एक दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं। इस दौरान उनके पीछे का सनसेट इस तस्वीर को और ज्यादा सुंदर बना रहा है। इस तस्वीर के साथ विक्की जैन ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मिसेज जैन।’ इसके साथ विक्की ने एक हार्ट इमोजी भी बनाया है, जो दोनों के प्यार की निशानी है।
विज्ञापन

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : Ankita Lokhande instagram
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी की चर्चा लंबे समय तक सोशल मीडिया पर होती रही। इतना ही नहीं, दोनों की वेडिंग फोटोज भी फैंस के बीच खूब वायरल हुईं। अंकिता ने भी अपनी और विक्की की वेडिंग तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें दोनों अपनी शादी की हर रस्म को काफी एंजॉय से करते हुए नजर आए। वहीं, शादी के बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में पब्लिक प्लेस पर भी स्पॉट हुए। यहां पर अंकिता ब्लू कलर की साड़ी में काफी खूबसूरत दिखीं, तो वहीं विक्की पैंट-शर्ट में हैंडसम लग रहे थे। इस दौरान दोनों एक साथ काफी सुंदर लग रहे थे।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें