टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 10वां सीजन फिर शुरू होने जा रहा है । एक बार फिर अमिताभ बच्चन कंप्यूटर जी से सवाल-जवाब करते नजर आएंगे । शो का पहला प्रोमो आउट कर दिया गया है ।
जिसमें अमिताभ लोगों से पूछ रहे हैं कि हालात को कोसोगे या पूछोगे कि कब तक रोकोगे । प्रोमो में दिखाया गया है कि एक टैक्सी ड्राइवर अपने बेटे को अच्छी शिक्षा देने के लिए क्या-क्या त्याग करता है । इसके बाद भी जब शिक्षा के लिए पैसे कम पड़ते हैं तो वो कौन बनेगा करोड़पति में जा पहुंचता है ।
शो में भाग लेने के लिए कंटेस्टेंट को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा । ऑनलाइन या ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन के बाद टीवी पर पूछे गए सवालों का सही जवाब देना होगा । सही जवाब देने के बाद केबीसी टीम कुछ लोगों को शॉर्टलिस्ट करेगी और फिर ऑडिशन के लिए बुलावा आएगा ।
शो के पिछले सीजन शानदार रहे हैं । जब भी ये शो शुरू होता है तो TRP के मामले में बाकी सीरियल को पीछे छोड़ देता है । अमिताभ बच्चन ने मेकर्स से सीजन को छोटा रखने के लिए कहा है ।