फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी को लगेगी डायन की 'नजर', नए प्रोमो में दिखा मोनालिसा का रोंगटे खड़े कर देने वाला अवतार

Fri, 20 Jul 2018 03:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
'नागिन 3' और 'कयामत की रात' टीवी सीरियल की बढ़ती टीआरपी की वजह से सभी टीवी सीरियल प्रोड्यूसर के बीच एक जंग छिड़ गई है। इसी के मद्देनजर मेकर्स कुछ नया दिखाकर दर्शकों का दिल जीतना चाहते हैं। इसी कड़ी में स्टार प्लस पर आने वाला सीरियल 'नजर' है। इस सीरियल को लेकर कई एक्टर्स के नाम सामने आए थे लेकिन अब बिग बॉस 10 की कंटेस्टेंट रह चुकीं भोजपुरी फिल्मों की टॉप एक्ट्रेस मोनालिसा बहुत जल्द ‘नजर’ में नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन


इस थ्रिलर सीरीज में वो डायन का किरदार निभाने वाली हैं। नए प्रोमो को देखकर आपको इस बात का अहसास हो जाएगा कि मोनालिसा का किरदार कितना खतरनाक होने वाला है। नया प्रोमो बहुत डरावना है। इसमें लंबी चोटियां में मोनालिसा दिखाई दे रही हैं।

खबर की मानें तो शो में मोनालिस ‘नियती’ के किरदार में नजर आएंगी।  जोकि अपने दादा-दादी के साथ रहते हुए उनकी देखभाल करती हुई दिखाई जाएंगी। शो में एक फ्लैशबैक दिखाया जाएंगा। जिसमें इस बात का खुलासा होता हैं की, कैसे एक आम लड़की डायन बन जाती है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 'नजर' सीरियल 30 जुलाई को टेलीकास्ट होगा। इस सीरियल को गुल खान प्रोड्यूस कर रही हैं। अब देखना यह दिलचस्प होगा नजर सीरियल टीआरपी की रेस में जगह बना पाएगा या फिर नहीं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें