फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए एजाज खान भी कोरोना की चपेट में, अधिकारियों का भी होगा टेस्ट

Mon, 05 Apr 2021 10:58 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एजाज खान - फोटो : ANi

ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कॉन्ट्रो ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए गए अभिनेता एजाज खान कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। उनका कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसके बाद उन्हें एक अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अब इस जांच में शामिल अधिकारियों को भी कोविड टेस्ट करवाना होगा।

 

विज्ञापन

2 of 6
Ajaz Khan - फोटो : Social Media

इस पूरे मामले की जानकारी एनसीबी ने दी है। एजाज खान को अस्पताल में भर्ती करने के लिए ले जाया गया है। वहीं, जो एनसीबी अधिकारी अभिनेता से पूछताछ कर रहे थे, उन्हें कोरोना टेस्ट करवाने के लिए कहा गया है। बता दें कि ड्रग्स केस में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो की जांच जारी है। इस मामले में एनसीबी ने बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट और अभिनेता एजाज खान को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन

3 of 6
Ajaz Khan

अभिनेता और बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागी एजाज खान को नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने गिरफ्तार करने से एक दिन पहले उन्हें हिरासत में लेकर ड्रग्स केस में पूछताछ की थी। एनसीबी ने उनसे आठ घंटे तक पूछताछ की थी। गिरफ्तारी के बाद एजाज खान ने मीडिया के सामने अपना पक्ष भी रखा था।
 

 

4 of 6
Ajaz Khan - फोटो : Social Media

एनसीबी एजाज खान को मुंबई की एक अदालत में रिमांड की मांग के लिए पेश करने से पहले मेडिकल चेकअप के लिए ले गई थी। इसी दौरान पत्रकारों से एजाज ने कहा था 'मेरे घर से केवल चार नींद की गोलियां मिली थीं। मेरी पत्नी का गर्भपात हो गया था। तनाव से गुजरने के चलते वह इन दवाओं का इस्तेमाल करती रही हैं।'

विज्ञापन

5 of 6
Ajaz Khan - फोटो : instagram

केस में उनसे आठ घंटे तक पूछताछ की गई थी। इससे पहले मंगलवार को एजेंसी ने एजाज के कई ठिकानों पर छापा मारा था। अब मेडिकल जांच में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। अभिनेता पहले भी कई बार विवादों में घिर चुके हैं। गुजरात के अहमदाबाद में जन्मे एजाज खान ने फिल्मों के साथ ही टीवी शोज में भी काम किया है। 2007 में उन्होंने सीरियल निम्बो से डेब्यू किया था। इसके बाद वह श्शश...कोई है, कहानी हमारे महाभारत की, दीया और बाती सहित अन्य सीरियल में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ajaz Khan - फोटो : twitter
बिग बॉस सीजन सात में वह वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर पहुंचे थे और सेकेंड रनरअप रहे थे। बॉलीवुड में एजाज खान ने फिल्म लम्हा, रक्त चरित्र, बादशाह और टेंपर में काम किया है। एजाज खान अपने काम से ज्यादा विवादों की वजह से चर्चा में रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें