फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नच बलिए 9' में जज ने इस कंटेस्टेंट को कहा 'कबीर सिंह', बदल गए सेलिब्रिटी के तेवर

Sat, 17 Aug 2019 07:02 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
नच बलिए 9 का कबीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

डांस रियलिटी शो नच बलिए के नए सीजन की शुरूआत काफी शानदार तरीके से हुई। लेकिन इस सीजन में इस शो पर खूब गरमागरमी और कंट्रोवर्सीज भी हो रही है। शो के एक प्रतियोगी और उनकी माशूका की कहानी दिन पर दिन सीरियल के दौरान नए नए मोड़ ले रही है। और, मामला यहां तक आ पहुंचा है कि इस प्रतियोगी का नाम ही शो पर कबीर सिंह पड़ गया है।

विज्ञापन


ये प्रतियोगी हैं विशाल और जब से जज अहमद खान ने विशाल को कबीर सिंह के नाम से सम्बोधित किया है, उनकी प्रेम कहानी में नए नए ट्विस्ट आ रहे हैं।  विशाल का अपने साथी प्रतियोगी के साथ का रिश्ता काफी गहरा और उलझनों वाला है और वह इस बात को कुबूल भी करते हैं।  सूत्रों के अनुसार विशाल और मधुरिमा दोनों का काफी घना रिश्ता था और विशाल ने बहुत दिल लगा के मधुरिमा से प्यार भी किया था लेकिन जब दोनों का ब्रेकअप हुआ तो विशाल सिंह का नजरिया एकदम बदल गया। 

शो के दूसरे कलाकार बताते हैं कि विशाल आदित्य सिंह बेहद बेफिक्रे हैं और बिना कोई झिझक अपने दिल की बात बोल देते हैं।  उन्होंने कई बार अपनी बीती हुई ज़िन्दगी के किस्से भी बताए हैं। अपनी तुलना कबीर सिंह से किए जाने के बाद से विशाल के तेवर भी बदले से हैं। उनको ये नाम पसंद भी आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें