साउथ सुपरस्टार साई धरम तेज ने 'विरुपक्ष' से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अभिनेता ने अपनी नई फिल्म 'गांजा शंकर' का एलान किया, जिसका निर्देशन संपत नंदी कर रहे हैं। अब अभिनेता की यह फिल्म मुसीबत में घिर चुकी है। हाल ही में फिल्म को बड़ा झटका लगा है। फिल्म के निर्माताओं को इसके शीर्षक और कहानी को लेकर कानूनी नोटिस भेजा गया है।
फिल्म के निर्माताओं को मिला नोटिस
दरअसल, तेलंगाना एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो ने निर्माताओं को एक नोटिस जारी किया, जिसमें फिल्म के शीर्षक और कहानी दोनों को बदलने का आग्रह किया गया। कहा गया है कि फिल्म का शीर्षक और इसकी कहानी नशीली दवाओं की खपत और बिक्री का महिमामंडन करती है। साथ ही कहा गया कि यदि निर्माताओं ने बताए गए बदलाव नहीं किए तो इसका नकारात्मक परिणाम उन्हें भुगतना पड़ेगा। उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई हो सकती है।
Vikrant Massey: विधु विनोद चोपड़ा से प्रेरित है वायरस का किरदार, विक्रांत मैसी ने बताईं दोनों के बीच समानताएं
फिल्म के नाम पर आपत्ति
टीएसएनएबी के निदेशक संदीप शांडिल्य ने कहा कि फिल्म के नायक को गांजा व्यापार में शामिल दिखाना, उसके कार्यों का महिमामंडन करना और 'गांजा शंकर' शब्द के उपयोग से दर्शकों, विशेष रूप से युवा लोगों और छात्रों पर हानिकारक प्रभाव पड़ेगा। हम आपसे उम्मीद करते हैं कि आप अपनी फिल्म 'गांजा शंकर' में ऐसे किसी भी दृश्य को रखने से बचेंगे, जहां नशीली दवाओं के गांजा की खपत, बिक्री, तस्करी और आपूर्ति का महिमामंडन किया गया है। आपको इसका प्रचार करने से भी बचना चाहिए, जिनका युवा पीढ़ी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
Hanuman: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर जलवा बिखेरने को तैयार 'हनुमान', जानें दर्शक कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
फिल्म का निर्माण
निर्माता नागा वामसी, साई धरम तेज के साथ मिलकर सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। भीम्स सेसिरोलियो को फिल्म के लिए संगीत निर्देशक के रूप में चुना गया है।
Poonam Pandey: मौत की झूठी खबर वाली पोस्ट हटा पूनम ने दिया नया अपडेट, सोशल मीडिया पर फूट पड़ा लोगों का गुस्सा