पॉक्सो एक्ट में मामला हुआ है दर्ज
जानी मास्टर को जमानत जरूर मिल गई है लेकिन उन पर जिस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है वह काफी गंभीर बात है। दरअसल, उन पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है क्योंकि पीड़िता जिसकी उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है, उसने आरोप लगाया है कि जानी मास्टर उनका यौन उत्पीड़न उस समय से कर रहे हैं, जब वह महज 16 साल की थीं। इसी कारण आरोपी जानी मास्टर पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम यानी पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है ।
पीड़िता से संपर्क नहीं करेंगे
कोर्ट ने जानी मास्टर को जमानत देते हुए साफ कहा है कि वह किसी भी तरह से पीड़िता से संपर्क नहीं करेंगे। साथ ही जांच करने वाली टीम के साथ भी पूरा सहयोग करेंगे। इन्हीं बातों को आधार बनाकर उनको जमानत दी जा रही है।
जनसेना पार्टी ने निकाला-राष्ट्रीय पुरस्कार भी वापस लिया गया
इस केस के दर्ज होने से पहले जानी मास्टर साउथ के प्रसिद्ध अभिनेता पवन कल्याण की जनसेना पार्टी में शामिल हुए थे। लेकिन जब उन पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे तो पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया। केस के कारण उनसे राष्ट्रीय पुरस्कार भी वापस ले लिया गया। दरअसल, जानी मास्टर को इस साल बेस्ट कोरियोग्राफी श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने वाला था।