शो के लिए उत्साहित हैं गौहर खान
फौजी 2 की घोषणा ने पहले ही प्रशंसकों के बीच हलचल मचा दी है, जिससे वे इस प्रतिष्ठित कहानी की आधुनिक मोड़ के साथ वापसी का इंतजार कर रहे हैं। फौजी 2 में लेफ्टिनेंट कर्नल सिमरजीत कौर का किरदार निभाने वाली गौहर खान ने कहा, 'यह पहली बार है जब मैंने स्क्रिप्ट सुने बिना ही किसी प्रोजेक्ट के लिए हामी भरी है। जिस समय संदीप ने मुझसे संपर्क किया, मैंने हां कह दिया, क्योंकि मैं शाहरुख खान की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। फौजी यूनिवर्स का हिस्सा बनना एक अवास्तविक एहसास है और शाहरुख खान की प्रतिष्ठित सीरीज को फिर से पेश होते देखना गर्व का पल है।'
दूरदर्शन की महानिदेशक ने साझा की खुशी
दूरदर्शन की महानिदेशक कंचन प्रसाद ने कहा, 'फौजी एक कालातीत क्लासिक है, जो दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ता है। जैसा कि हम फौजी 2 का इंतजार कर रहे हैं, मूल सीरीज को प्रसारित करना इस प्रतिष्ठित शो की जड़ों से फिर से जुड़ने और इसके अगले अध्याय के शुरू होने से पहले इसकी विरासत का जश्न मनाने का एक सही तरीका है।'
फौजी 2 के कलाकार
फौजी 2 सेना पर आधारित नाटक में विक्की जैन और गौहर खान सहित नए कलाकारों के साथ एक आधुनिक मोड़ पेश करेगा। फौजी की वापसी आज से हर सोमवार से गुरुवार तक डीडी नेशनल पर होगी। 'फौजी 2' संदीप सिंह द्वारा निर्मित, रचनात्मक रूप से निर्देशित और विक्की जैन और जफर मेहदी द्वारा सह-निर्मित है, जिसमें समीर हल्लिम क्रिएटिव हेड हैं, जिसका शीर्षक गीत श्रेयस पुराणिक ने लिखा है और सोनू निगम ने गाया है। फौजी 2 की कहानी विशाल चतुर्वेदी ने लिखी है, पटकथा अमरनाथ झा ने लिखी है, संवाद अनिल चौधरी और चैतन्य तुलस्यान ने लिखे हैं।