फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर तेलंगाना सरकार का बड़ा फैसला, सुबह-सुबह इस समय शुरू हो जाएगा पहला शो

Sun, 23 Jun 2024 12:42 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज से पहले तेलंगाना सरकार ने फिल्म के शो को लेकर एक बहुत बड़ा फैसला लिया है, जिससे निर्माता और दर्शक खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'कल्कि 2898 एडी' 27 जून, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। रिलीज से पहले इस फिल्म को लेकर एक बहुत बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, तेलंगाना सरकार की ओर से दर्शकों को बहुत बड़ा तोहफा दिया गया है।

विज्ञापन


सुबह साढ़े पांच बजे से शुरु होगा पहला शो
तेलंगाना सरकार ने 'कल्कि 2898 एडी' के लिए खास शो का इंतजाम किया है। इसकी जानकारी पीआर सुरेश द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई है। उन्होंने राज्य सरकार का एक दस्तावेज शेयर किया है, जिसके मुताबिक, 'कल्कि 2898 एडी' का पहला शो सुबह साढ़े पांच बजे से शुरु होगा। 27 जून से 4 जुलाई के बीच टिकट की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। मल्टीप्लेक्स की बात करें तो उनमें टिकटों की कीमत में 100 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।



Ameesha Patel : 'गदर 3' में काम करने को लेकर अमीषा ने रखी ये शर्त, अपनी एक और फिल्म के सीक्वल में आएंगी नजर
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आज शाम से शुरू होगी टिकट की प्री-बुकिंग 
इस फैसले का सीधा असर फिल्म की कमाई पर पड़ेगा। माना जा रहा है कि रिलीज के पहले हफ्ते में फिल्म अपने बजट की कुछ राशि को हासिल कर पाएगी। वहीं, फिल्म में काम कर रहे कलाकारों के फैंस भी तेलंगाना सरकार के इस फैसले से काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज शाम छह बजे से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में टिकटों की प्री-बुकिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


Sara Ali Khan: दिलीप कुमार की रिश्तेदार हैं सारा अली खान, जानकर हुईं हैरान, बोलीं- अब मैं लोगों को बताउंगी

परदे पर नजर आएंगे ये कलाकार
'कल्कि 2898 एडी' का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसमें प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी, कमल हासन, मालविका नायर, मृणाल ठाकुर, शोभना, पशुपति, अन्ना बेन, ब्रह्मानंदम और राजेंद्र प्रसाद अभिनय करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज द्वारा किया गया है। फिल्म को तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में रिलीज किया जाएगा।

Siddharth Mallya Wedding: सिद्धार्थ माल्या ने जैस्मीन से लंदन में की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें