पेड्रो पास्कल और बेला रामसे की बहप्रतीक्षित सीरीज 'द लास्ट ऑफ अस सीजन' 2 का टीजर अब जारी हो गया है, जिसमें पहले सीजन की घटनाओं के पांच साल बाद का समय दिखाया जाता है। गुरुवार को जारी हुए इस टीजर में कैथरीन ओ'हारा ने अतिथि कलाकार के रूप में नजर आएंगी। हालांकि, उनका किरदार अभी भी रहस्य बना हुआ है। वो सीजन 1 के आघात के दौरान जोएल (पेड्रो पास्कल) की मदद करने वाली एक चिकित्सक की भूमिका में नजर आ रही है, जो सीजन में बिलकुल भी नहीं दिखाया गया था।
द लास्ट ऑफ अस' के सीजन 2 के टीजर से फैंस उत्साहित
'द लास्ट ऑफ अस' के सीजन 2 के टीजर ने फैंस को उत्साहित कर दिया है। सीजन 2 की कहानी पहले सीजन की घटनाओं के पांच साल बाद शुरू होती है, जहां जोएल और एली का अतीत उन्हें परेशान करने के लिए वापस आता है। उन्हें अपने आस-पास की क्रूर दुनिया संघर्ष में खींचती चली जाती है। सीन की शुरुआत में जोएल, कैथरीन ओ'हारा के किरदार से थेरेपी ले रहा होता है। इस दौरान कैथरीन ओ'हारा कहती नजर आती हैं, "आप तब तक कुछ ठीक नहीं कर सकते, जब तक कि आप इसे लेकर जोर से बोलने लायक साहसी न हों।"
Parvin Dabas: प्रीति झंगियानी के पति परवीन डबास को मिली अस्पताल से छुट्टी, सड़क दुर्घटना में हो गए थे घायल
11 साल पहले शुरु हुई थी 'लास्ट ऑफ अस'
वह आगे कहती हैं, "वो बात कहें, जिसे कहने से आप डरते हैं। इसे जोर से कहें, चाहे वह कुछ भी हो। चाहे कितना भी बुरा हो। आपने क्या किया?" वह पेड्रो पास्कल के किरदार जोएल से यह कहती हुई दिखाई देती हैं। दरअसल जोएल पिछले सीजन में हुए नरसंहार के बाद एक थेरेपी सेशन लेता दिखाई देता है। टीजर को आउटब्रेक डे पर रिलीज किया गया, जो कॉर्डिसेप्स वायरस की सालगिरह है। 26 सितंबर को ही 11 साल पहले द लास्ट ऑफ अस की दुनिया शुरू हुई थी।
Devara Part 1 Review: जूनियर के दीवानों का दंड बनी ‘देवरा’, साथ में कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा जैसी पहेली
सात एपिसोड का होगा ये सीजन
सीरीज के रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक डेट अब तक सामने नहीं आई है। नए सीजन की पहली छमाही में इसके रिलीज होने की उम्मीद है। पेड्रो पास्कल और बेला रामसे जोएल और ऐली के रूप में वापसी कर रहे हैं। इनके साथ गैब्रियल लूना टॉमी और रुटिना वेस्ले मारिया भी हैं। नए चेहरों में एबी के रूप में कैटलिन डेवर, दीना के रूप में इसाबेला मर्सेड, जेसी के रूप में यंग माजिनो आदि भी नजर आने वाले हैं। निर्देशक क्रेग माजिन और नील ड्रुकमैन ने पहले डेडलाइन को जानकारी देते हुए बताया था कि ये सीजन सात-एपिसोड का होने वाला है, जिसमें एक एपिसोड लंबाई के मामले में बड़ा होगा। इस सीरीज का निर्माण सोनी पिक्चर्स के सहयोग से बनाया गया है, जिसे प्लेस्टेशन प्रोडक्शंस, वर्ड गेम्स, द माइटी मिंट और नॉटी डॉग ने समर्थन दिया है।
Vivek Agnihotri: विवेक अग्नहोत्री ने मैनेजर की वजह से बड़े अभिनेता को फिल्म से किया बाहर, ट्वीट कर दी जानकारी